पटना : मालसलामी में लूट के डेढ़ घंटा बाद पकड़े गये छह अपराधी
Updated at : 25 Jul 2019 9:29 AM (IST)
विज्ञापन

एसएसपी ने एसआइटी काे रिवार्ड देने की घोषणा की पटना : मालसलामी में मंगलवर की रात 10 बजे हुई लूट की घटना को डेढ़ घंटे में पुलिस ने पर्दाफांश कर दिया है. इनके पास से लूटा गया पूरा पैसा बरामद कर लिया गया है. पहले दो अपराधी पकड़े गये, इसके बाद उनकी निशानदेही पर चार […]
विज्ञापन
एसएसपी ने एसआइटी काे रिवार्ड देने की घोषणा की
पटना : मालसलामी में मंगलवर की रात 10 बजे हुई लूट की घटना को डेढ़ घंटे में पुलिस ने पर्दाफांश कर दिया है. इनके पास से लूटा गया पूरा पैसा बरामद कर लिया गया है. पहले दो अपराधी पकड़े गये, इसके बाद उनकी निशानदेही पर चार और पकड़े गये. यह लोग मालसलामी थाना क्षेत्र के जलकद्दबाग के पास से दुकानदार प्रभाकर कुमार का पैसा लूट कर दो बाइक से भाग रहे थे.
वहीं एसएसपी गरिमा मलिक ने लूट की घटना के बाद मसौढ़ी एसडीपीआे के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम बनाया जो धनुरुआ थाना क्षेत्र में पटना-गया मेन रोड में दरधा पुल पर चेकिंग कर रहा था. एसएसपी का ने बताया कि रात में 11.30 बजे दो बाइक सवार तेजी से भागते हुए दिखे. उन्हें हाथ देकर रोकने का प्रयास किया गया तो वह नहीं रूके. इसके बाद उन्हें दौड़ा कर पकड़ा गया. उनके कब्जे से मालसलामी में लूटे गये रुपये को बरामद किया गया. उनकी निशानदेही पर उनके गैंग के चार और अपराधी पकड़े गये.
ये हुए बरामद : एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, लूट का रकम 1.53 लाख नगद, लूटा गया एक बैग,लूटा गया आधार कार्ड, पैन कार्ड, अन्य दस्तावेज, 5 मोबाइल फोन, दो बाइक बरामद किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




