महंगाई की मार : बारिश के कारण माल आना हुआ कम, सावन में 20% महंगे हो गये फल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Jul 2019 6:51 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : सावन शुरू होते ही फलों के कीमतों में तेजी आ गयी है. फलों की मांग बढ़ने लगी है. इसीलिए फलों के भाव में 20 फीसदी तक का इजाफा हो गया है. कारोबारियों की मानें, तो आने वाले दिनों में फलों के भाव में और इजाफा होगा, क्योंकि बारिश के कारण माल आना कम […]
विज्ञापन
पटना : सावन शुरू होते ही फलों के कीमतों में तेजी आ गयी है. फलों की मांग बढ़ने लगी है. इसीलिए फलों के भाव में 20 फीसदी तक का इजाफा हो गया है. कारोबारियों की मानें, तो आने वाले दिनों में फलों के भाव में और इजाफा होगा, क्योंकि बारिश के कारण माल आना कम हो रहा है.
इस समय खुदरा बाजार में शिमला व नैनीताल का सेब 120 से 150 रुपये तथा अमेरिकन सेब 200- 220 रुपये प्रतिकिलो, अनार 120-150 रुपये, तरबूज 40 से 45 रुपये प्रतिकिलो के भाव पर बिक रहा है. वहीं नाशपाती 100-120 रुपये, संतरा 90 से 120 रुपये, केले का भाव 30-50 रुपये दर्जन तक पहुंच गया है. मौसमी 40 से 50 रुपये, बंगाल का अमरूद 60 से 80 रुपये तथा हाजीपुर का अमरूद 40 से 50 रुपये प्रतिकिलो के भाव से बिक रहा है. मालदह आम का भाव 60 से 100 रुपये प्रति किलो है.
इसके अलावा अनन्नास 60 से 80 रुपये प्रति पीस बिक रहा है. पपीता 35 से 40 रुपये किलो चल रहा है. लगभग सभी फलों के रेट में 10 से 20 रुपये तक का उछाल आया है. फल विक्रेता अकील ने बताया कि फलों के भाव में अभी और तेजी आयेगी. सेब में तेजी का मुख्य कारण है बारिश के कारण मांग के अनुसार माल नहीं आ पा रहा है. इसके कारण भाव में तेजी बना हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




