पटना : दिसंबर तक पूरा होगा पुराने तार बदलने का काम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : विधान परिषद में अशोक कुमार अग्रवाल के सवालों का जवाब देते हुए ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा कि जर्जर तार बदलने और पोल गाड़ने का काम इस साल दिसंबर तक पूरा कर लिया जायेगा. राम लषण राम रमण के सवालों के जवाब में ऊर्जा मंत्री ने कहा कि पोल व जर्जर तार […]
विज्ञापन
पटना : विधान परिषद में अशोक कुमार अग्रवाल के सवालों का जवाब देते हुए ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा कि जर्जर तार बदलने और पोल गाड़ने का काम इस साल दिसंबर तक पूरा कर लिया जायेगा. राम लषण राम रमण के सवालों के जवाब में ऊर्जा मंत्री ने कहा कि पोल व जर्जर तार बदलने का काम चल रहा है.
अगर कहीं भी पोल गाड़ने में ठेकेदार पैसा मांगता है, तो उस पर कड़ी कार्रवाई होगी. कृष्ण कुमार सिंह के सवाल का जवाब देते हुए ऊर्जा मंत्री ने कहा कि पटना की पतली गलियों में भूमिगत केबल का काम करना मुश्किल है. इस कारण से सभी जगहों पर बंच केबल लगाये जा रहे हैं और तार हटाये जा रहे हैं. दिसंबर तक तार बदलने का काम पूरा होगा. दिलीप कुमार चौधरी के सवालों का जवाब देते हुए पीएचइडी मंत्री विनोद नारायण झा ने कहा कि खराब चापाकल की मरम्मती के लिए चलंत दल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










