पटना : हड्डी को मजबूत बनाये रखने को खाएं पौष्टिक भोजन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : हरी सब्जियां सभी खाने के लिए पसंद करते है और इन सब्जियों में पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं. खासकर पालक अौर बीन्स जरूर खाएं, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं. हरी बीन्स में विटामिन सी और बी मौजूद होते हैं. यह कहनाहै हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ जॉन मुखोपाध्याय का. […]
विज्ञापन
पटना : हरी सब्जियां सभी खाने के लिए पसंद करते है और इन सब्जियों में पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं. खासकर पालक अौर बीन्स जरूर खाएं, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं. हरी बीन्स में विटामिन सी और बी मौजूद होते हैं. यह कहनाहै हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ जॉन मुखोपाध्याय का.
आइजीआइएमएस में रविवार को एक सेमिनार का आयोजन किया गया. हड्डी रोग विभाग की ओर से आयोजित इस सेमिनार का उद्घाटन संस्थान के डीन डॉ केएच राघवेंद्र ने किया. वहीं, डॉ मनीष मंडल ने कहा कि हरी सब्जियों में फोलिक एसिड की भी भरपूर मात्रा पायी जाती है.
बचपन से ही रखें ख्याल
आइजीआइएमएस हड्डी विभाग के एचओडी डॉ संतोष कुमार व डॉ रितेश रोनू ने कहा कि बिगड़ती जीवनशैली, जंक फूड, बढ़ता वजन, घटती आउट डोर एक्टिविटी का असर बच्चों में भी देखने को मिल रहा है.
बच्चों में हड्डी की कमजोरी को रिकेट्स कहते हैं. जबकि बड़ों में इसे ऑस्टियोमैलेशिया व ऑस्टियोपोरोसिस कहा जाता है. बच्चों में रिकेट्स विटामिन डी, कैल्शियम की कमी तथा पूर्ण रूप से सूर्य की किरणें न मिल पाने के कारण होता है. छह माह से दो वर्ष की उम्र में यह रोग अधिक होता है. इससे बच्चों की लम्बाई भी कम हो जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










