पटना : पैक्स चुनाव की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन तीन अगस्त को
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : पैक्स चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन तीन अगस्त को होगा. हालांकि, चार बाढ़ प्रभावित जिलों सीतामढ़ी, शिवहर, अररिया और मुजफ्फरपुर ने तीन अगस्त को मतदाता सूची के प्रकाशन को लेकर हाथ खड़ा कर दिया है. राज्य निर्वाचन प्राधिकार सितंबर में पैक्स का चुनाव करायेगा. राज्य निर्वाचन पदाधिकारी की संयुक्त सचिव […]
विज्ञापन
पटना : पैक्स चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन तीन अगस्त को होगा. हालांकि, चार बाढ़ प्रभावित जिलों सीतामढ़ी, शिवहर, अररिया और मुजफ्फरपुर ने तीन अगस्त को मतदाता सूची के प्रकाशन को लेकर हाथ खड़ा कर दिया है.
राज्य निर्वाचन प्राधिकार सितंबर में पैक्स का चुनाव करायेगा. राज्य निर्वाचन पदाधिकारी की संयुक्त सचिव रंजना कुमारी ने सभी जिलाधिकारी को पत्र लिखकर कहा है कि छह चरणों में पैक्स का चुनाव संभावित है. पहले चरण के चुनाव के लिए 22 से 25 अगस्त तक नामांकन होगा और मतदान 14 सितंबर को होगा. दूसरे चरण का मतदान 18 सितंबर को संभावित है. इसके लिए 26 से 28 अगस्त तक नामांकन होगा. तीसरे चरण का मतदान 20 सितंबर को होगा. इसके लिए 29 से 31 अगस्त तक नामांकन होगा.
चौथे चरण का मतदान 22 सितंबर को होगा इसके लिए एक से तीन सितंबर तक नामांकन होगा. पांचवें चरण का मतदान 24 सितंबर को होगा और इसके लिए नामांकन चार से छह सितंबर तक होगा. छठे चरण का मतदान 26 सितंबर को प्रस्तावित है. इसके लिए नामांकन 12 से 14 सितंबर तक होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










