पटना : सूखा राहत पुनर्विचार को 29,000 आवेदन, 1500 का हुआ निबटारा

Updated at : 21 Jul 2019 9:13 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : सूखा राहत पुनर्विचार को 29,000 आवेदन, 1500 का हुआ निबटारा

पटना : राज्य के सूखाग्रस्त प्रखंडों के किसानों के लिए शुरू की गयी सूखा राहत पुनर्विचार योजना में आवेदनों के निबटारे की गति काफी धीमी है. 29 हजार आवेदनों में से अब तक करीब डेढ़ हजार आवेदनों का ही निबटारा हुआ है. जिन किसानों के आवेदनों को स्वीकृत कर भी दिया गया है, उनके खाते […]

विज्ञापन
पटना : राज्य के सूखाग्रस्त प्रखंडों के किसानों के लिए शुरू की गयी सूखा राहत पुनर्विचार योजना में आवेदनों के निबटारे की गति काफी धीमी है. 29 हजार आवेदनों में से अब तक करीब डेढ़ हजार आवेदनों का ही निबटारा हुआ है. जिन किसानों के आवेदनों को स्वीकृत कर भी दिया गया है, उनके खाते में अभी राशि नहीं भेजी गयी है.
राज्य सरकार ने 280 प्रखंडों के सूखाग्रस्त घोषित कर रखा है. यहां के किसानों को सरकार इनपुट अनुदान दे रही है. 16.29 लाख किसानों ने इसके लिए आवेदन किया था. अभी 1000 करोड़ से अधिक की राशि किसानों के खाते में भेजी जा चुकी है. इन प्रखंडों में बढ़ी संख्या में ऐसे भी किसान थे जिनके आवेदनों को जांच के बाद अस्वीकृत कर दिया गया.
बाद में इन किसानों की मांग पर उनसे पुनर्विचार आवेदन मांगा गया. अभी तक करीब 29,204 किसानों ने इसके लिए आवेदन दिया. इन आवेदनों की जांच की गति काफी धीमी है. एडीएम के स्तर पर 1505 आवेदनों की स्वीकृति दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन