पटना : मुकाबला रहा टाइ, मीरा लॉटरी से बनी डिप्टी मेयर, विपक्षी गुट को मिला किस्मत का साथ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jul 2019 7:32 AM
विज्ञापन
पटना : वार्ड संख्या 72 की पार्षद मीरा देवी पटना नगर निगम की नयी डिप्टी मेयर बनी हैं. मेयर गुट से वार्ड संख्या-38 के पार्षद आशीष कुमार सिन्हा और विपक्षी गुट से मीरा देवी को 37-37 वोट मिलने से मुकाबला टाइ हो गया. इसके बाद लॉटरी से मीरा देवी की जीत का फैसला हुआ. इस […]
विज्ञापन
पटना : वार्ड संख्या 72 की पार्षद मीरा देवी पटना नगर निगम की नयी डिप्टी मेयर बनी हैं. मेयर गुट से वार्ड संख्या-38 के पार्षद आशीष कुमार सिन्हा और विपक्षी गुट से मीरा देवी को 37-37 वोट मिलने से मुकाबला टाइ हो गया.
इसके बाद लॉटरी से मीरा देवी की जीत का फैसला हुआ. इस जीत के साथ ही पटना में अब मेयर-डिप्टी मेयर दोनों पदों पर महिलाओं का कब्जा हो गया है. निर्वाचन के बाद डीएम ने मीरा देवी को जीत का प्रमाण पत्र देते हुए पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी. शपथ के बाद मीरा देवी ने कहा कि पार्षदों ने हम पर भरोसा किया है और हम उनके भरोसे पर खरा उतरेंगी. मतदान प्रक्रिया में निधन के कारण खाली वार्ड 26 की पार्षद को छोड़ कर सभी 74 पार्षद शामिल हुए. सुबह 11 बजे से निर्धारित कार्यक्रम से आधे घंटे पहले ही समाहरणालय परिसर में सरगर्मी बढ़ गयी. मेयर सीता साहू के साथ ही दोनों गुटों के प्रत्याशी सुबह 11 बजे तक पहुंच गये थे.
सबसे अंत में 11:55 बजे वार्ड 20 की पार्षद सीमा सिंह पहुंची. 12 बजे नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें दो उम्मीदवारों आशीष सिन्हा और मीरा देवी ने नामांकन दाखिल किया. इसके बाद वोटिंग करायी गयी, जिसमें दोनों उम्मीदवारों को समान 37-37 वोट मिले.
दोनों प्रत्याशी को बराबर वोट मिलने के बाद डीएम कुमार रवि ने लॉटरी निकालने का निर्णय लिया. डीएम के निर्देश पर प्रेक्षक भोजपुर डीडीसी शशांक शुभंकर और सभी पार्षदों की उपस्थिति में लॉटरी निकाला गया. इसमें पहला नाम मीरा देवी का निकला और उनको विजय घोषित किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










