पटना : हाय-तोबा मचाने वाले बिहार फ्लड स्कैम के बारे में बताएं : संजय सिंह

Updated at : 17 Jul 2019 7:57 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : हाय-तोबा मचाने वाले बिहार फ्लड स्कैम के बारे में बताएं : संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि बाढ़ राहत पर हाय-तोबा मचाने वाले लोग बताएं कि बिहार फ्लड स्कैम क्या है. क्या यह बाढ़ राहत घोटाला लालू-राबड़ी शासनकाल में नहीं हुआ था? जब बाढ़ घोटाला हुआ था तो बड़े से बड़े घोटालेबाजों ने बच्चों के अमूल स्प्रे तक चुरा लिये […]

विज्ञापन

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि बाढ़ राहत पर हाय-तोबा मचाने वाले लोग बताएं कि बिहार फ्लड स्कैम क्या है. क्या यह बाढ़ राहत घोटाला लालू-राबड़ी शासनकाल में नहीं हुआ था? जब बाढ़ घोटाला हुआ था तो बड़े से बड़े घोटालेबाजों ने बच्चों के अमूल स्प्रे तक चुरा लिये थे.

कांग्रेस और राजद के नेता बताएंगे कि बाढ़ राहत घोटाला किसने किया था? कौन था उस घोटाले का मास्टरमाइंड? सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पीड़ितों की राहत से कोई समझौता नहीं करते. जितनी जल्दी बाढ़ पीड़ितों को राहत बिहार में मिलती है, उतनी जल्दी दूसरे राज्यों में नहीं मिलती.

इसका कारण यह है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बाढ़ की खुद से मॉनीटरिंग करते हैं. सभी संबंधित पदाधिकारियों को जरूरी निर्देश देते हैं. मुख्यमंत्री अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, सीतामढ़ी ,कटिहार जैसे बाढ़ प्रभावित इलाकों में गये और हालात का जायजा लिया. उन्हें पता है कि आपादा जैसी परिस्थितियों में कैसे काम किया जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन