पटना : विधानमंडल में आज होंगी ये गतिविधियां

Updated at : 15 Jul 2019 6:10 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : विधानमंडल में आज होंगी ये गतिविधियां

पटना : बिहार विधानसभा की कार्यवाही सोमवार को सुबह 11 बजे शुरू होगी. प्रश्नोत्तर : अल्पसूचित एवं तारांकित प्रश्न तथा उनके उत्तर. ध्यानाकर्षण सूचनाएं तथा उन पर सरकारी वक्तव्य : राजेश कुमार, सदानंद सिंह एवं अन्य चार सभासदों की ध्यानाकर्षण सूचना तथा उस पर सरकार (शिक्षा विभाग) की ओर से वक्तव्य. मनीष कुमार, रत्नेश सदा […]

विज्ञापन
पटना : बिहार विधानसभा की कार्यवाही सोमवार को सुबह 11 बजे शुरू होगी.
प्रश्नोत्तर : अल्पसूचित एवं तारांकित प्रश्न तथा उनके उत्तर.
ध्यानाकर्षण सूचनाएं तथा उन पर सरकारी वक्तव्य : राजेश कुमार, सदानंद सिंह एवं अन्य चार सभासदों की ध्यानाकर्षण सूचना तथा उस पर सरकार (शिक्षा विभाग) की ओर से वक्तव्य. मनीष कुमार, रत्नेश सदा एवं अन्य छह सभासदों की ध्यानाकर्षण सूचना तथा उस पर सरकार(पथ निर्माण विभाग) की ओर से वक्तव्य. विधानसभा की समितियों के प्रतिवेदनों का (यदि हो) सभा के समक्ष रखा जायेगा. याचिकाओं का उपस्थापन (यदि हो).
वित्तीय कार्य : वित्तीय वर्ष 2019-20 के आय-व्ययक में सम्मिलित अनुदानों की मांगों (ऊर्जा विभाग, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, पर्यटन विभाग तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग) पर वाद-विवाद एवं मतदान.
विधान परिषद : सदन की बैठक दोपहर 12 बजे से शुरू होगी.
1़ प्रश्नोत्तर
2़ ध्यानाकर्षण सूचनाएं : विश्वविद्यालयों में स्नातकोत्तर शिक्षा विभाग की स्थापना एवं शिक्षक/शिक्षकेत्तर कर्मियों के पदों के सृजन के संबंध में.
पर्यावरण की रक्षा एवं ईंधन की बचत के िलए सड़क किनारे साइकिल ट्रेक के निर्माण कराने के संबंध में. पटना बाइपास के दक्षिण मुहल्ला खेमनीचक, गोलकी मोड़ के पूरब में अवस्थित दो कच्ची सड़क को पीसीसी रोड में बदलने के संबंध में चर्चा की जायेगी. वित्तीय वर्ष 2019-20 के आय-व्ययक पर विभागवार सामान्य वाद-विवाद (परिवहन, अल्पसंख्यक कल्याण, सूचना एवं जनसंपर्क तथा कला, संस्कृति एवं युवा विभाग).
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन