मोकामा :पंडारक में जमीन विवाद में अधेड़ को मारी गोली
Updated at : 12 Jul 2019 8:42 AM (IST)
विज्ञापन

मोकामा : जमीन विवाद को लेकर गुरुवार की शाम 50 वर्षीय कारु यादव को गोली मार दी गयी. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. यह घटना पंडारक थाने के बड़ीयाही टाल में घटी. घायल पंडारक के ही गवाशा शेखपुरा का निवासी है. बताया जा रहा है कि उसके गांव के लोगों ने ही […]
विज्ञापन
मोकामा : जमीन विवाद को लेकर गुरुवार की शाम 50 वर्षीय कारु यादव को गोली मार दी गयी. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. यह घटना पंडारक थाने के बड़ीयाही टाल में घटी. घायल पंडारक के ही गवाशा शेखपुरा का निवासी है. बताया जा रहा है कि उसके गांव के लोगों ने ही घटना को अंजाम दिया. अधेड़ टाल में मवेशी चरा रहा था. चार- पांच बदमाश आ धमके. वहीं, उन्होंने अधेड़ को पकड़कर मारपीट शुरू कर दी.
पीड़ित किसी तरह बदमाशों की चंगुल से मुक्त होकर भागने लगा. बदमाशों ने उसपर गोली चला दी. पीड़ित के मुताबिक गोली उसके गाल से पार हो गयी. वह जमीन पर गिर पड़ा. तब बदमाश उसे मरा समझकर फरार हो गये. परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो उसे उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया. पटना रेफर कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




