फतुहा : पीपा पुल बहा, तीन लोग गिरे, टेंपो लापता
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

फतुहा : नदी थाना क्षेत्र के कच्चीदरगाह स्थित पटना से वैशाली को जोड़ने वाला पीपा पुल मंगलवार की शाम गंगा नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण बह गया, जिसमें चालक सहित टेंपो और तीन लोग गंगा नदी में गिर गये. किसी तरह ग्रामीणों ने चालक और दो लोगों को गंगा नदी से निकाला, लेकिन टेंपो […]
विज्ञापन
फतुहा : नदी थाना क्षेत्र के कच्चीदरगाह स्थित पटना से वैशाली को जोड़ने वाला पीपा पुल मंगलवार की शाम गंगा नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण बह गया, जिसमें चालक सहित टेंपो और तीन लोग गंगा नदी में गिर गये. किसी तरह ग्रामीणों ने चालक और दो लोगों को गंगा नदी से निकाला, लेकिन टेंपो का कुछ अता -पता नहीं चल पाया. पिछले दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा था. मंगलवार की शाम बढ़ते जलस्तर के दबाव में पीपापुल बीच से बहकर आधा कच्चीदरगाह की ओर और आधा रोस्तमपुर दियारा की ओर बह गया.
इस बीच शैदाबाद राधोपुर (वैशाली) निवासी सुनील पासवान जो बच्ची के शादी के लिए टेंपो से राशन और शादी का अन्य समान लेकर जा रहे थे. वह चालक सहित टेंपो गंगा के बीच धारा में बह गया साथ ही साथ पीपा पुल पर चल रहे दो अन्य लोग भी बह गये. जिसे ग्रामीणों और नाविकों ने बचाया.
इधर सूचना मिलते ही नदी थाना की पुलिस, मुखिया संघ राधोपुर के अध्यक्ष मुखिया विनय भूषण उर्फ मंटू यादव, बबलू यादव ने पीपा पुल पर लगी भीड़ को हटवाया और फंसे लोगों को नाव से इस पार से उस पार भिजवाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










