पटना : पटियाला हाउस कोर्ट में तेजस्वी की पेशी आज
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की आइआरसीटीसी टेंडर घोटाले के मामले में मंगलवार को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी है. इसी के मद्देनजर तेजस्वी यादव सोमवार को दिल्ली रवाना हो गये. ज्ञात हो कि आइआरसीटीसी होटल आवंटन मामले में सीबीआइ के बाद इडी ने पटियाला […]
विज्ञापन
पटना : पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की आइआरसीटीसी टेंडर घोटाले के मामले में मंगलवार को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी है. इसी के मद्देनजर तेजस्वी यादव सोमवार को दिल्ली रवाना हो गये.
ज्ञात हो कि आइआरसीटीसी होटल आवंटन मामले में सीबीआइ के बाद इडी ने पटियाला हाउस कोर्ट में लालू प्रसाद के परिवार के कुछ सदस्यों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया था. चार्जशीट में इडी ने कई अहम सबूत की बात कही थी. चार्जशीट में इडी ने लालू प्रसाद यादव, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव, पूर्व मंत्री प्रेमचंद्र गुप्ता, उनकी पत्नी सरला गुप्ता और तत्कालीन एमडी बीके अग्रवाल के अलावा अन्य लोगों को आरोपी बनाया था. इस मामले में तेजस्व्ी पहले भी कोर्ट में पेश हो चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










