पटना : कचरा ढोने वाले इ-रिक्शों पर दिखेंगी महिला ड्राइवर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

चरणबद्ध तरीके से महिला ड्राइवर की तलाश कर रहा निगम, देगा प्रशिक्षण पटना : नगर निगम की नियमित साफ-सफाई को लेकर व्यापक स्तर पर कार्ययोजना तैयार की गयी है. कार्ययोजना के अनुरूप डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन, गलियों व सड़कों के कूड़ा प्वाइंटों से नियमित कचरे का उठाव, स्लम बस्तियों से कचरे का उठाव आदि व्यवस्था की […]
विज्ञापन
चरणबद्ध तरीके से महिला ड्राइवर की तलाश कर रहा निगम, देगा प्रशिक्षण
पटना : नगर निगम की नियमित साफ-सफाई को लेकर व्यापक स्तर पर कार्ययोजना तैयार की गयी है. कार्ययोजना के अनुरूप डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन, गलियों व सड़कों के कूड़ा प्वाइंटों से नियमित कचरे का उठाव, स्लम बस्तियों से कचरे का उठाव आदि व्यवस्था की गयी है. स्लम बस्तियों के लिए डेडिकेटेड 182 इ-रिक्शा की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है. इन इ-रिक्शा के ड्राइवर भी महिलाएं होंगी. निगम प्रशासन ने महिला ड्राइवरों की खोज शुरू कर दी है और चरणबद्ध तरीके से महिला ड्राइवरों की बहाली सुनिश्चित की जायेगी.
500 महिला ड्राइवरों की हो रही खोज
महिलाएं ड्राइवर बनने की इच्छुक है और गाड़ी चलाना नहीं आता है, तो इस स्थिति में भी निगम उन्हें बहाल करेगा. इच्छुक महिलाओं को निजी एजेंसी के माध्यम से वाहन चलाने का प्रशिक्षण दिया जायेगा. निगम अधिकारी ने बताया कि 500 के करीब महिला ड्राइवरों की खोज की जा रही है, जो इ-रिक्शा के साथ-साथ ऑटो-टीपर व छोटा जेसीबी चला सकती है.
318 और इ-रिक्शा खरीद करेगा निगम
नगर निगम के पास 182 इ-रिक्शा है. इसमें सिर्फ सात इ-रिक्शा महिला ड्राइवर चला रही है. निगम प्रशासन ने 318 और इ-रिक्शा खरीदने की योजना बनायी है. ताकि, स्लम बस्तियों के साथ-साथ मुहल्ले की कम चौड़ी सड़कों पर स्थित घरों से नियमित कचरे की उठाव सुनिश्चित की जा सके. इन सभी इ-रिक्शा को महिला ड्राइवर ही चलायेगी. इसको लेकर निगम प्रशासन ने एनजीओ के माध्यम से महिला ड्राइवरों की खोज शुरू की है और शीघ्र ही महिलाओं को प्रशिक्षण देने की प्रक्रिया शुरू होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










