पटना : किचेन का बजट गड़बड़ाया, सब्जियां 30% महंगी हुईं, आम 100 रुपये/किलो के पार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Jul 2019 7:47 AM (IST)
विज्ञापन

गर्मी से गल रहीं सब्जियों की लतियां, आम की आवक घटी पटना : पिछले एक सप्ताह में एक बार फिर सब्जियों के दाम में 30 फीसदी तक इजाफा हुआ है. इससे गृहिणियों का बजट गड़बड़ा सा गया है. किलो के बदले पाव में लोग सब्जियां खरीद रहे हैं. वहीं, आम की कीमत 60 रुपये से […]
विज्ञापन
गर्मी से गल रहीं सब्जियों की लतियां, आम की आवक घटी
पटना : पिछले एक सप्ताह में एक बार फिर सब्जियों के दाम में 30 फीसदी तक इजाफा हुआ है. इससे गृहिणियों का बजट गड़बड़ा सा गया है. किलो के बदले पाव में लोग सब्जियां खरीद रहे हैं. वहीं, आम की कीमत 60 रुपये से बढ़कर 100 रुपये के पार हो गया है. अचानक आम के भाव में आयी तेजी से लोग हैरान हैं.
कारोबारियों की मानें तो गरमी के कारण सब्जियों की लतियां गल जा रही हैं. इसके कारण मंडियों में सब्जियों कम आ रही हैं. वहीं, मालदह आम की बात करें तो मंडी में लगभग पांच फीसदी ही आम आ रहा है. इसके कारण कीमत सौ रुपये से पार कर गया है. बाजार समिति के थोक कारोबारी वरुण कुमार ने बताया कि बिहार का आम लगभग समाप्त हो गया है.
गरमी कम होते ही आम का मांग बढ़ गया है. इसके कारण भी भाव में तेजी है. इस वक्त थोक भाव में मालदह आम 70-75 रुपये किलो है. जहां तक खुदरा बाजार की बात है तो 80 से 100 रुपये बिक रहा है. यूपी का मालदह खुदरा बाजार में 65 से 70 रुपये प्रति किला है.
उन्होंने बताया कि इस बार आम का उत्पादन कम हुआ है जिसके कारण समय से पहले समाप्त हो गया है. जहां तक हरी सब्जियों का सवाल है तो फिलहाल इसके दाम कम नहीं होने वाला है. सब्जी विक्रेताओं की मानें तो इस समय सब्जियां बंगाल और झारखंड से आ रही है. पटना के आसपास से सब्जियां काफी कम आ रही है. इसके कारण खुदरा बाजार में पिछले एक सप्ताह में लगभग 30 फीसदी तक का तेजी दर्ज किया गया है.
भाव एक नजर में (प्रति किलो)
करैला35-40
बैगन40-50
टमाटर40-50
नेनुआ30-40
भिंडी25-30
परवल30-35
अरुई50-60
कद्दू20-25
कुंदरी25-30
बोरा40-50
प्याज24-26
यह भाव
थाेक मंडी अंटा घाट का है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




