पटना : तीसरे दिन भी विधानसभा नहीं पहुंचे तेजस्वी यादव
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव तीसरे दिन मंगलवार को भी सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिए नहीं पहुंचे. विधानसभा में उनके दल के विधायक उनका इंतजार करते रहे. भोजनावकाश के बाद तेजस्वी यादव के बड़े भाई और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव विधानसभा पहुंचे. इधर, राजद विधायक दल की […]
विज्ञापन
पटना : विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव तीसरे दिन मंगलवार को भी सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिए नहीं पहुंचे. विधानसभा में उनके दल के विधायक उनका इंतजार करते रहे. भोजनावकाश के बाद तेजस्वी यादव के बड़े भाई और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव विधानसभा पहुंचे. इधर, राजद विधायक दल की बैठक को लेकर अभी कोई चर्चा नहीं है.
अमित शाह को सुशील मोदी ही रिप्लेस करेंगे: सिद्दीकी
पटना. विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान कई बार माहौल हल्का-फूल्का भी हुआ. उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राजद के विधायक भाई वीरेंद्र से पूछा आपकी टोपी कहां गायब हो गयी.
वहीं, अब्दुल बारी सिद्दीकी ने सुशील मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि ये काफी संवेदनशील राजनेता हैं. मुझे लगता है कि अमित शाह को यही रिप्लेस करेंगे. उन्होंने इसके लिए मोदी को शुभकामना भी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










