पटना सिटी : वर्चस्व में दो छात्रों को मारी गोली एक की मौत, सड़क जाम हंगामा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jul 2019 9:55 AM
विज्ञापन
पटना सिटी : बहादुरपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर हॉस्टल व बहादुरपुर झोपड़पट्टी के बीच रविवार की रात वर्चस्व की लड़ाई में दो छात्रों को गोली मार जख्मी कर दिया. थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि जख्मी दोनों में 20 वर्षीय गौतम को उपचार के लिए पीएमसीएच व 22 वर्षीय निशांत को निजी उपचार केंद्र में […]
विज्ञापन
पटना सिटी : बहादुरपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर हॉस्टल व बहादुरपुर झोपड़पट्टी के बीच रविवार की रात वर्चस्व की लड़ाई में दो छात्रों को गोली मार जख्मी कर दिया. थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि जख्मी दोनों में 20 वर्षीय गौतम को उपचार के लिए पीएमसीएच व 22 वर्षीय निशांत को निजी उपचार केंद्र में भर्ती कराया गया है.
जहां उपचार के दौरान गौतम की मौत हो गयी. जबकि निशांत को दोस्त बाइक से निजी उपचार केंद्र में ले गये हैं. पुलिस ने बताया कि जख्मी छात्र बीएन कॉलेज में प्रथम वर्ष के विद्यार्थी हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि गौतम को पेट में गोली लगी थी. घटना के संबंध में पुलिस व स्थानीय लोगों की मानें तो दोनों युवक आ रहे थे, तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाशों व तीन पैदल रहे युवक अचानक से आपस में भिड़ गये. इसी दौरान फायरिंग शुरू हो गयी. गोलीबारी से पूरे बाजार में अफरा-तफरी की स्थिति बन गयी. लोग जान बचा कर इधर-उधर भागने लगे. दो युवक हाथों में देसी कट्टा लेकर दौड़ कर
फायरिंग कर रहे थे. फायरिंग की घटना के बाद वहां पर अफरा-तफरी मच गयी. इसी बीच सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष घटना स्थल पर पहुंचे.
इसके बाद मामले में जांच पड़ताल आरंभ की. हालांकि, घटना स्थल पर नगर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार, एएसपी बलिराम चौधरी मामले में जांच पड़ताल आरंभ करते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी का निर्देश दिया. पुलिस की मानें तो बीते 21 मई को भी कोचिंग में नामांकन कराने को लेकर दो गुटों में झड़प व विवाद हुआ था.
जिसमें औरंगाबाद निवासी छात्र गौतम के अगवा की अफवाह उभर कर सामने आयी थी. उसी विवाद को केंद्रित कर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है. दरअसल औरंगाबाद निवासी गौतम कुमार बाजार समिति जाने वाले मार्ग में स्थित एक कोचिंग में नामांकन कराने के लिए निकला था.
इसी दरम्यान छात्रों का एक गुट अपने साथ नामांकन कराने कोचिंग में ले जाना चाहता था. जबकि समीप में स्थित सैदपुर में स्थित छात्रावास के छात्रों का गुट उसे अपने साथ ले जाना चाहता था, इसी को लेकर झड़प व तनातनी की घटना उस समय हुई थी. हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छात्र को खोज निकाला था. पुलिस इसी विवाद को केंद्रित कर जांच पड़ताल में लगी है. घटना के बाद गुस्साये लोगों सड़क जाम कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










