पटना सिटी : सन्नाटा व खामोशी के बीच चीत्कार, सदमे से नहीं उबर पाया बस्ती व परिवार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना सिटी : अगमकुआं थाना क्षेत्र के पुरानी बाइपास रोड दाउद बिगहा में सड़क के उत्तर तरफ स्थित जियाउल हक कॉलोनी में कार द्वारा कुचल दिये जाने से तीन बच्चों की मौत से बस्ती व परिवार के लोग नहीं उबर पाये है. गुरुवार को भी बस्ती में सन्नाटा व खामोशी छायी रही. बेटे को खोने […]
विज्ञापन
पटना सिटी : अगमकुआं थाना क्षेत्र के पुरानी बाइपास रोड दाउद बिगहा में सड़क के उत्तर तरफ स्थित जियाउल हक कॉलोनी में कार द्वारा कुचल दिये जाने से तीन बच्चों की मौत से बस्ती व परिवार के लोग नहीं उबर पाये है.
गुरुवार को भी बस्ती में सन्नाटा व खामोशी छायी रही. बेटे को खोने के सदमे में डूबे पिता जीतन मांझी, भगीरथ मांझी व दशरथ मांझी चुपचाप बैठे थे. मृतकों की मां को बस्ती की महिलाएं ढ़ांढस बंधा रही थीं. लोग जेहन में छाये मौत के खौफनाक दृश्य से उबर नहीं पा रहे थे.
स्थिति यह थी कि बस्ती के अधिकतर लोग गुरुवार कोकाम पर भी नहीं गये. बच्चे सड़क किनारे व बस्ती के अंदर खेल रहे थे. पीड़ित परिवार में रामसखिया देवी व पानो देवी के चीत्कार से बस्ती के लोग भी मर्माहत हो रहे हैं. इधर, जख्मी मनीष निजी उपचार केंद्र में उपचार करा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










