पटना : नहीं पकड़े गये हैं घटना में शामिल अपराधी
Updated at : 27 Jun 2019 9:40 AM (IST)
विज्ञापन

युवाओं को नशे से दूर करने के हो रहे प्रयास गृह सचिव ने कहा- हालात चिंताजनक पटना : लोगों में नशा की बढ़ती प्रवृत्ति से सरकार चिंतित है. नशा को लेकर कार्रवाई और जागरूकता दोनों स्तर पर व्यापक अभियान चलाया जा रहा है. इसके बाद भी स्थित संतोषजनक नहीं है. बिहार के युवा तेजी से […]
विज्ञापन
युवाओं को नशे से दूर करने के हो रहे प्रयास
गृह सचिव ने कहा- हालात चिंताजनक
पटना : लोगों में नशा की बढ़ती प्रवृत्ति से सरकार चिंतित है. नशा को लेकर कार्रवाई और जागरूकता दोनों स्तर पर व्यापक अभियान चलाया जा रहा है. इसके बाद भी स्थित संतोषजनक नहीं है. बिहार के युवा तेजी से इसकी गिरफ्त में आ रहे हैं.
आर्थिक अपराध इकाई द्वारा बुधवार को पुलिस मुख्यालय सभागार में मादक पदार्थों के दुरुपयोग एवं अवैध व्यापार के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय दिवस पर आयोजित सेमिनार में राज्य के अपर मुख्य सचिव गृह विभाग आमिर सुबहानी ने नशा को लेकर अपनी चिंता प्रकट की. अपर मुख्य सचिव ने सभागार में मौजूद डीजी से लेकर सिपाही स्तर के सभी पुलिस कर्मियों को नशा के विरुद्ध शपथ दिलवायी.
मुख्य अतिथि ने नशा के खिलाफ जागरूकता को पांच वैन काे रवाना किया. डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि नशा का अपराध से सीधा नाता है. पुलिस जुआ, स्मैक, चरस, गांजा आदि नशा बंद करा दे तो चोरी और गृह भेदन की वारदातों में 60 फीसदी की कमी आयेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




