पटना : साठ दिनों के अंदर होगा सेवा संबंधी शिकायतों का निबटारा

सीएम ने की बिहार सरकारी सेवक शिकायत निवारण प्रणाली की शुरुआत पटना : राज्य सरकार ने साढ़े तीन लाख राज्यकर्मियों के सेवा संबंधी मामलों के समय सीमा में निबटारे के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को बिहार सरकारी सेवक शिकायत निवारण प्रणाली की शुरुआत की. इसके तहत सेवा संबंधी शिकायतों का निबटारा 60 दिनों […]
सीएम ने की बिहार सरकारी सेवक शिकायत निवारण प्रणाली की शुरुआत
पटना : राज्य सरकार ने साढ़े तीन लाख राज्यकर्मियों के सेवा संबंधी मामलों के समय सीमा में निबटारे के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को बिहार सरकारी सेवक शिकायत निवारण प्रणाली की शुरुआत की. इसके तहत सेवा संबंधी शिकायतों का निबटारा 60 दिनों के अंदर होगा. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक बेहतर प्रणाली है. इससे सरकारी सेवकों की सेवा संबंधी शिकायतों का निष्पादन हो सकेगा.
सेवानिवृत्त कर्मियों को सेवांत लाभ से जुड़ी शिकायतों का भी समाधान हो सकेगा और उनकी परेशानी खत्म होगी. इस नियमावली के लागू होने से पेंशनधारकों के अलावा सभी राज्यकर्मियों की प्रोन्नति, सेवानिवृत्ति लाभ और अन्य प्रकार के बकाया व लंबित मामलों का त्वरित निबटारा हो पायेगा. इस मौके पर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने एक पुस्तिका भी जारी की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




