AES पर पहली बार बोले PM मोदी, बच्चों की मौत अत्यंत दुखद और शर्मनाक, यह 70 साल की विफलताओं में से एक

नयी दिल्ली : संसद के मॉनसून सत्र मेंप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) या चमकी बुखार के कारण बच्चों की मौत पर दुख व्यक्त किया. पीएम मोदी ने कहा कि यह अत्यंत दुखद और शर्मनाक है कि बिहार में मस्तिष्क ज्वर से बच्चों की मौत हुई. बिहार में ‘चमकी’ बुखार के […]
नयी दिल्ली : संसद के मॉनसून सत्र मेंप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) या चमकी बुखार के कारण बच्चों की मौत पर दुख व्यक्त किया. पीएम मोदी ने कहा कि यह अत्यंत दुखद और शर्मनाक है कि बिहार में मस्तिष्क ज्वर से बच्चों की मौत हुई.
PM Modi: The deaths in Bihar due to Acute Encephalitis Syndrome are unfortunate and a matter of shame for us. We have to take this seriously. I am in constant touch with the state Govt and I am sure we will collectively come out of this crisis soon. pic.twitter.com/vOtLgBEhhN
— ANI (@ANI) June 26, 2019
बिहार में बच्चों की इन्सैफेलाइटिस के कारण मौत की घटनाओं का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह हम सभी के लिए ‘दुख और शर्म’ की बात है. उन्होंने कहा कि आज भी बच्चों का बुखार से मरना देश की 70 साल की विफलताओं में से एक है और हम सभी को मिलकर इन विफलताओं से निबटने के समाधान खोजने होंगे. प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बारे में वह राज्य सरकार के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए हैं. गौर हो कि बिहार में एईएस से अब तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में करीब170 बच्चों की मौतहोने की सूचना है. चमकी बुखार से सबसे ज्यादा बच्चों की मौत मुजफ्फरपुर में हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




