छूआछूत की बीमारी नहीं है सफेद दाग
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना सिटी : नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चर्म रोग विभाग में विश्व सफेद दाग दिवस पर मंगलवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अखिल भारतीय चर्म रोग, योनि रोग व कुष्ठ रोग संघ की बिहार शाखा की ओर से शाखा सचिव सह चर्म रोग विभाग के सह प्राध्यापक डॉ विकास शंकर की अध्यक्षता […]
विज्ञापन
पटना सिटी : नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चर्म रोग विभाग में विश्व सफेद दाग दिवस पर मंगलवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अखिल भारतीय चर्म रोग, योनि रोग व कुष्ठ रोग संघ की बिहार शाखा की ओर से शाखा सचिव सह चर्म रोग विभाग के सह प्राध्यापक डॉ विकास शंकर की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम व नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति से लोगों को जागरूक किया गया. जिसमें सचिव ने कहा कि सफेद रोग को लोग छूआछूत की बीमारी मानते है. जो उपचार से ठीक हो सकते है.
बीमारी पीड़ित लोगों के साथ सामान्य जीवन जी सकते है. बीमारी पीड़ित लोगों से शादी तक संभव है. वर्तमान में बीमारी की नवीनतम एवं सटीक इलाज है.जिसके द्वारा सफेद दाग को ठीक किया जा सकता है . जागरूकता कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ शिवजी मिश्र, डॉ पी के राय, डॉ सुबोध, डॉ राहुल, डॉ पूजा के साथ पीजी छात्र व कर्मियों ने हिस्सा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










