पटना :चेन स्नैचिंग को लेकर किया प्रदर्शन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : शहर में हो रही प्रतिदिन गोल्ड चेन स्नेचिंग और आभूषण दुकानों में लूट से परेशान महिलाओं ने सोमवार को सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान प्रदर्शन किया. पत्रकार नगर इलाके के सचिवालय पार्क के समीप इकट्ठा हुई इन महिलाओं ने कहा कि अब सोने के आभूषण पहन कर चलने से डर लग रहा है. […]
विज्ञापन
पटना : शहर में हो रही प्रतिदिन गोल्ड चेन स्नेचिंग और आभूषण दुकानों में लूट से परेशान महिलाओं ने सोमवार को सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान प्रदर्शन किया. पत्रकार नगर इलाके के सचिवालय पार्क के समीप इकट्ठा हुई इन महिलाओं ने कहा कि अब सोने के आभूषण पहन कर चलने से डर लग रहा है. मॉर्निंग वाक के दौरान या बाजार जाने के क्रम में हमने आभूषण पहनना छोड़ दिया है.
इसके बाद महिलाओं ने हाल के दिनों में हुए कुछ चेन स्नेचिंग का भी जिक्र किया. जिसमें पत्रकार नगर इलाके में बुजुर्ग महिला से सोने की चेन लूटने की घटना भी शामिल थी. विदित हो कि उक्त मामले में अपराधियों ने सोने के चेन छीनने के दौरान बुजुर्ग महिला से मारपीट की थी और पिस्तौल के बट से प्रहार कर घायल कर दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










