दानापुर : सेना ने की रास्ते की घेराबंदी, जताया विरोध
Updated at : 23 Jun 2019 8:54 AM (IST)
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों व ग्रामीणों ने किया हंगामा दानापुर : सेना द्वारा न्यू डिफेंस कॉलोनी हनुमान नगर के जाने वाले आम रास्ते नहर के बांध को शनिवार को कंटीले तार से घेराबंदी करने को लेकर कॉलोनी के पूर्व सैनिकों व लोगों ने विरोध जताया. कॉलोनी के लोगों ने इसकी सूचना डीएम व एसडीओ समेत वरीय अधिकारी […]
विज्ञापन
पूर्व सैनिकों व ग्रामीणों ने किया हंगामा
दानापुर : सेना द्वारा न्यू डिफेंस कॉलोनी हनुमान नगर के जाने वाले आम रास्ते नहर के बांध को शनिवार को कंटीले तार से घेराबंदी करने को लेकर कॉलोनी के पूर्व सैनिकों व लोगों ने विरोध जताया. कॉलोनी के लोगों ने इसकी सूचना डीएम व एसडीओ समेत वरीय अधिकारी को दी.
सूचना पाकर सीओ महेंद्र प्रसाद गुप्ता व बीडीओ देवेंद्र कुमार पहुंचे और मामले को शांत कराया. पूर्व सैनिकों ने बताया कि वर्षों से इस रास्ते से कॉलोनी के लोग व स्कूली बच्चे आते-जाते हैं.
पूर्व सैनिक राजेश कुमार सिंह व पूर्व मुखिया रंजन कुमार उर्फ नुन्नू यादव ने बताया कि कॉलोनी के लोगों इस रास्ते से आते-जाते हैं. सेना द्वारा साजिश के तहत नहर वाले बांध को कंटीले तार से घेराबंदी की जा रही है. इसको लेकर कॉलोनी के पूर्व सैनिकों ने विरोध करते हुए प्रदर्शन किया . उन्होंने बताया कि देवनानिया नाले के सटा बांध सिंचाई विभाग का है .
इसके बाद भी सेना द्वारा बांध की घेराबंदी की जा रही है. इससे कॉलोनी के लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ेगी. वहीं, बिहार व झारखंड सब एरिया मुख्यालय के डिप्टी जीओसी ब्रिगेडियर एके यादव व एडम कमांडेंट ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से सेना इलाके की कंटीले तार से घेराबंदी की जा रही है. उन्होंने बताया कि सेना अपनी जमीन की घेराबंदी कर रही है.
सीओ ने बताया कि बांध वाले आम रास्ते की घेराबंदी नहीं की जायेगी और बांध पर बनी सड़क के पांच मीटर उत्तर व दक्षिण छोड़कर घेराबंदी सेना द्वारा किये जाने की बात कही. इसको लेकर सीओ ने कॉलोनी के लोगों को लिखित आश्वासन दिया है कि बांध वाली सड़क की सेना द्वारा कंटीले तार से घेराबंदी नहीं की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




