पटना :अविश्वास प्रस्ताव की हो रही तैयारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jun 2019 9:38 AM
विज्ञापन
आज मेयर को सौंपा जा सकता है डिप्टी मेयर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पटना : मेयर व डिप्टी मेयर का कार्यकाल बुधवार को दो वर्ष होने वाला है. बिहार नगरपालिका एक्ट-07 में किये गये प्रावधान के अनुसार दो वर्ष के कार्यकाल के बाद ही अविश्वास प्रस्ताव लाया जा सकता है. दो वर्ष पूरा होने के […]
विज्ञापन
आज मेयर को सौंपा जा सकता है डिप्टी मेयर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव
पटना : मेयर व डिप्टी मेयर का कार्यकाल बुधवार को दो वर्ष होने वाला है. बिहार नगरपालिका एक्ट-07 में किये गये प्रावधान के अनुसार दो वर्ष के कार्यकाल के बाद ही अविश्वास प्रस्ताव लाया जा सकता है. दो वर्ष पूरा होने के बाद मेयर सीता साहू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की चर्चा नहीं है.
लेकिन, डिप्टी मेयर विनय कुमार पप्पू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर ली गयी है. संभावना है कि बुधवार को ही डिप्टी मेयर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव मेयर को सौंप दिया जाये.
40 से अधिक पार्षदों को किया गया एकजुट : वार्ड पार्षद सह स्थायी समिति सदस्य इंद्रदीप चंद्रवंशी ने अब तक 40 पार्षदों को एकजुट किया है. अविश्वास प्रस्ताव पर इन पार्षदों ने डिप्टी मेयर के खिलाफ हस्ताक्षर कर चुके है.
इंद्रदीप चंद्रवंशी ने बताया कि डिप्टी मेयर हमेशा विकास के कार्य में रोड़ा अटका रहे है, जो निगम हित में नहीं है. वहीं, पार्षदों के बीच भी डिप्टी मेयर के खिलाफ नाराजगी है.
यही वजह है कि डिप्टी मेयर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जा रहा है. डिप्टी मेयर विनय कुमार पप्पू ने बताया कि मैं किसी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव नहीं ला रहा हूं. लेकिन, मेरे खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जा रहा है. पार्षद हमें चुने थेऔर अब पार्षद नहीं चाहेंगे, तो पद से हट जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










