पटना : सिंगल प्रीमियम बीमा कराएं, रहें चिंतामुक्त
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

इस बीमा प्लान में केवल एक बार ही प्रीमियम देना होता है पटना : भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआइसी) के पास सैकड़ों प्रकार की बीमा योजनाएं हैं. लेकिन हर स्कीम हर लोगों के लिए सही नहीं है. ऐसी परिस्थिति में लोगों का यह तय करना कठिन हो जाता है कि कौन-सा बीमा प्लान लिया जाये. […]
विज्ञापन
इस बीमा प्लान में केवल एक बार ही प्रीमियम देना होता है
पटना : भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआइसी) के पास सैकड़ों प्रकार की बीमा योजनाएं हैं. लेकिन हर स्कीम हर लोगों के लिए सही नहीं है. ऐसी परिस्थिति में लोगों का यह तय करना कठिन हो जाता है कि कौन-सा बीमा प्लान लिया जाये.
अगर आप भी इस दुविधा में पड़े हैं, तो बीमा विशेषज्ञों का कहना है कि एलआइसी का सिंगल प्रीमियम प्लान लेना विकल्प अच्छा होता है. ऐसे बीमा प्लान में केवल एक बार ही प्रीमियम देना होता है और जीवनभर बीमा पॉलिसी का लाभ मिलता रहता है. यह बीमा पॉलिसी 90 दिन के बच्चे से लेकर 65 वर्ष तक की उम्र का कोई भी व्यक्ति ले सकता है.
इनकम टैक्स में मिलती है छूट
सिंगल प्रीमियम प्लान पॉलिसी की मेच्योरिटी के समय पॉलिसी धारक को बीमा राशि के अलावा बोनस और अंतिम अतिरिक्त बोनस का लाभ मिलता है. इस अंतिम अतिरिक्त बोनस की घोषणा निगम हर साल करता है. यह बोनस पॉलिसी में जुड़ता जाता है और इसका भुगतान पॉलिसी अवधि की समाप्ति पर मिलता है. इस बीमा पर भी इनकम टैक्स में छूट मिलती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










