पटना विवि में बनेगी ब्लड ग्रुप डायरेक्टरी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : भारतीय रेडक्राॅस सोसाइटी के सहयोग से पटना विवि अपने शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्रों की बल्ड ग्रुप डायरेक्टरी बनायेगा. इसका मकसद है आपात स्थिति के दौरान रक्तदान की मदद ली जा सके. ऐसा करने वाला पीयू बिहार की पहली विवि होगी. इस कार्ययोजना को जमीन पर उतारने को भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी और पटना विवि […]
विज्ञापन
पटना : भारतीय रेडक्राॅस सोसाइटी के सहयोग से पटना विवि अपने शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्रों की बल्ड ग्रुप डायरेक्टरी बनायेगा. इसका मकसद है आपात स्थिति के दौरान रक्तदान की मदद ली जा सके.
ऐसा करने वाला पीयू बिहार की पहली विवि होगी. इस कार्ययोजना को जमीन पर उतारने को भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी और पटना विवि के बीच इस संदर्भ में मेमाेरेंडम ऑफ अंडर स्टेंडिंग (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये गये. एमओयू में ब्लड डायरेक्टरी बनाने के अलावा और भी कई बिंदुओं पर काम किया जायेगा.
रेडक्रॉस सोसाइटी की तरफ से एमओयू पर हस्ताक्षर डाॅ विनय बिहारी सिन्हा और पटना विवि की तरफ से रजिस्ट्रार मनोज मिश्रा ने किये. इस दौरान पटना विवि के कुलपति, रजिस्ट्रार, एनएसएस के चीफ कॉर्डिनेटर और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और प्राध्यापक मौजूद रहे. यह एमआेयू पांच साल तक प्रभावी रहेगा. एमआेयू के तहत रेडक्राॅस विवि के विद्यार्थियों को फर्स्ट एड की गतिविधियों की ट्रेनिंग देगा.
इस एमओयू के तहत पीयू की तरफ से संपतचक ब्लॉक में गोद लिये गये पांच गांवों में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता और टीकाकरण अभियान चलायेगा. इसके अलावा युवाओं को रेडक्रॉस से जोड़ने के कार्यक्रम भी चलाये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










