औरंगाबाद, खगड़िया और कटिहार में सड़कों के रखरखाव पर खर्च होंगे 300 करोड़ रुपये

Updated:
विज्ञापन
औरंगाबाद, खगड़िया और कटिहार में सड़कों के रखरखाव पर खर्च होंगे 300 करोड़ रुपये

पटना : पथ निर्माण विभाग ने ओपीआरएमसी के तहत सूबे के तीन जिलों में अगले सात वर्षों तक सड़कों के रखरखाव के लिए 300.69 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है. जिन जिलों के लिए राशि मंजूर की गयी है, उनमें औरंगाबाद, खगड़िया और कटिहार शामिल हैं. पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने बताया कि विभाग […]

विज्ञापन
पटना : पथ निर्माण विभाग ने ओपीआरएमसी के तहत सूबे के तीन जिलों में अगले सात वर्षों तक सड़कों के रखरखाव के लिए 300.69 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है.
जिन जिलों के लिए राशि मंजूर की गयी है, उनमें औरंगाबाद, खगड़िया और कटिहार शामिल हैं. पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने बताया कि विभाग द्वारा बनायी गयी सड़कें मजबूत बनी रहे, इसके लिए ओपीआरएमसी के तहत संवेदक चयन की प्रक्रिया जारी है. मंत्री ने बताया कि विभाग की निविदा समिति की हुई बैठक में औरंगाबाद जिले की दो योजनाओं के लिए 128.50 करोड़, खगड़िया के लिए 88.67 करोड़ और कटिहार के लिए 83.52 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गयी है.
ओपीआरएमसी के तहत सड़कों के रख-रखाव की पूरी जिम्मेदारी संवेदक पर होगी. प्राकृतिक आपदाओं के कारण पथ यातायात अवरुद्ध होने की स्थिति में ओपीआरएमसी के संवेदक द्वारा ही मरम्मत कार्य तुरंत कर यातायात को चालू करना है. स्वीकृत योजनाओं को पूरी गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन