पटना : समान पाठ्यक्रम व वेतनमान आधारित हो नयी शिक्षा नीति
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jun 2019 9:15 AM
विज्ञापन
नयी शिक्षा नीति-2019 विषय पर आयोजित की गयी संगोष्ठी पटना : बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सह विधान पार्षद केदारनाथ पांडेय ने कहा कि देश की नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति समान पाठ्यक्रम, समान वेतनमान व समान विद्यालयी प्रणाली आधारित होनी चाहिए. वे नयी शिक्षा नीति-2019 विषय पर आयोजित संगोष्ठी के उद्घाटन समारोह में बोल […]
विज्ञापन
नयी शिक्षा नीति-2019 विषय पर आयोजित की गयी संगोष्ठी
पटना : बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सह विधान पार्षद केदारनाथ पांडेय ने कहा कि देश की नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति समान पाठ्यक्रम, समान वेतनमान व समान विद्यालयी प्रणाली आधारित होनी चाहिए.
वे नयी शिक्षा नीति-2019 विषय पर आयोजित संगोष्ठी के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे. राजधानी के जमाल रोड स्थित बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के सभागार में संघ के शैक्षिक परिषद की तरफ से आयोजित दो दिवसीय संगोष्ठी के पहले दिन के प्रथम सत्र में शैक्षिक परिषद के सचिव शशिभूषण दूबे के आधारपत्र पर चर्चा हुई. दूबे ने कहा कि यह शिक्षा नीति समान स्कूल प्रणाली पर मौन है. शिक्षकों की नियुक्ति व वेतनमान की प्रक्रिया संतोषपूर्ण नहीं है. शिक्षा नीति में पब्लिक प्राइवेट पाटर्नरशिप (पीपीपी) के ढाचे को मजबूत करने की बात कही गयी है, जिससे शिक्षा पूंजीवादियों के हाथों की कठपुतली बन जायेगी.
संविधान की प्रस्तावना पर भी ध्यान देना होगा
संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के महासचिव सह पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने कहा कि नयी शिक्षा नीति को लागू करने से पूर्व संविधान की प्रस्तावना पर भी ध्यान देना होगा जिससे कि नयी शिक्षा नीति समग्रता के उद्देश्य पूरा कर सके. बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता ने कहा कि सत्र के दूसरे चरण में शिक्षा के दस्तावेज का तीन ग्रुपों में अध्ययन किया गया.
प्रथम ग्रुप स्कूली शिक्षा, दूसरा ग्रुप शिक्षा में बदलाव और तीसरा ग्रुप क्रियान्वयन व वित्त पोषण पर अध्ययन किया. कल संगोष्ठी के दूसरे दिन नयी शिक्षा नीति के अन्य घटकों पर विचार-विमर्श व मंथन किया जायेगा और एक सुझाव व परामर्श ड्रॉफ्ट तैयार किया जायेगा.
चर्चा में अमित कुमार, मनोज कुमार, प्रवीण कुमार, गौतम महात्मा, कुमार मुकुल, गजेंद्र सिंह, चंद्रकिशोर कुमार, मृत्युंजय कुमार, चंदन कुमार, विनय मोहन, रामशरण मेहता, अशोक कुमार राय आदि ने भाग लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










