पटना : मीसा भारती ने 10 लाख से भी ज्यादा मतदाताओं से बदला लिया : सुशील मोदी
Updated at : 16 Jun 2019 6:50 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद की बेटी एवं राज्यसभा सदस्य मीसा भारती ने पाटलिपुत्र से लोकसभा चुनाव हारने के बाद प्रस्तावित योजनाओं को रद्द करा दिया है. इसको लेकर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने उन पर हमला बोला है. डिप्टी सीएम ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार शपथ लेने के […]
विज्ञापन
पटना : पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद की बेटी एवं राज्यसभा सदस्य मीसा भारती ने पाटलिपुत्र से लोकसभा चुनाव हारने के बाद प्रस्तावित योजनाओं को रद्द करा दिया है. इसको लेकर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने उन पर हमला बोला है.
डिप्टी सीएम ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार शपथ लेने के बाद उस केरल की जनता को भी धन्यवाद दिया, जहां से भाजपा को एक भी संसदीय सीट पर सफलता नहीं मिली. दूसरी तरफ बिहार में राजद की एक राज्यसभा सांसद ने लोकसभा चुनाव हारने के बाद 15 करोड़ रुपये की योजनाएं रद्द कर 10 लाख से भी ज्यादा मतदाताओं से बदला लिया है.
इस प्रतिशोधी व्यवहार से उन 4 लाख 70 हजार 236 लोगों को भी तकलीफ हुई, जिन्होंने उन्हें वोट दिये थे. मोदी ने कहा कि जब किसी दल का मुखिया हर काम में निजी स्वार्थ देखेगा और सांसद-विधायक-मंत्री बनवाने के बदले लोगों की कीमती जमीन लिखवायेगा, तब उस दल के जनप्रतिनिधि सेवा के उच्च मानदंड कैसे कायम रख सकेंगे?
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव से पहले सीबीआई और आयकर विभाग जैसी केंद्रीय एजेंसियों को भ्रष्टाचार के मामलों की जांच से रोका. चुनाव के दौरान विरोधी दलों के रोड-शो में बाधा डाली. ऐसा हिंसक माहौल बनाया कि सत्तारूढ़ दल का विरोध करने वालों पर जानलेवा हमले होने लगे.
पश्चिम बंगाल में संवैधानिक ढांचा और अभिव्यक्ति की आजादी को जब गहरे संकट में डाल दिया गया है, तब कोलकाता रैली में उनके साथ हाथ मिलाने वाले राजद-कांग्रेस सहित सभी 22 दलों के नेताओं ने अपने मुंह क्यों बंद कर लिए? बिहार में जो संविधान बचाओ यात्रा निकालते थे, वे अनिश्चितकालीन छुट्टी मनाने कहां चले गये हैं?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




