फुलवारीशरीफ : संपतचक में कारोबारी के बेटे की हत्या

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jun 2019 8:55 AM

विज्ञापन

बुधवार से था लापता, मृतक घर का था इकलौता चिराग फुलवारीशरीफ : संपतचक में पत्तल और कटोरी सप्लाइ का कारोबार करने वाले के इकलौते बेटे की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी. लाश संपतचक बाजार में एक मॉल के पीछे बाउंड्रीनुमा प्लाॅट में मिली . मृतक की शिनाख्त गोपालपुर निवासी व्यापारी अखिलेश कुमार सिंह के […]

विज्ञापन
बुधवार से था लापता, मृतक घर का था इकलौता चिराग
फुलवारीशरीफ : संपतचक में पत्तल और कटोरी सप्लाइ का कारोबार करने वाले के इकलौते बेटे की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी. लाश संपतचक बाजार में एक मॉल के पीछे बाउंड्रीनुमा प्लाॅट में मिली . मृतक की शिनाख्त गोपालपुर निवासी व्यापारी अखिलेश कुमार सिंह के 19 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार के रूप में होते ही परिजनों में कोहराम मच गया. यह घटना गोपालपुर थाने की है.
सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और छानबीन में जुट गयी. मृतक कई तरह के नशा करने का भी आदी बताया जा रहा है.
पुलिस लेन-देन , दोस्तों के साथ आपसी विवाद व प्रेम- प्रसंग सहित अन्य पहलुओं पर तहकीकात में जुटी है. परिजनों ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. युवक घर से बुधवार को दस बजे सुबह निकला था. देर रात वह घर वापस नहीं आया तो परिजनों उसकी खोजबीन शुरू कर दी, मगर कहीं उसका सुराग नहीं मिला. गुरुवार की सुबह दस बजे संपतचक बाजार के एक निजी माॅल के पीछे बाउंड्रीनुमा प्लाॅट में उसका शव मिला. शव को देख कर प्रतीत होता है कि बदमाशों ने पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी. घटनास्थल पर खून के निशान मिले हैं. मृतक के शरीर पर जख्म के कई निशान थे.
मृतक के चाचा प्रेमचंद कुमार ने किसी से दुश्मनी की बात से इन्कार किया है. एएसपी सदर किरण जाधव ने बताया कि पुलिस हर बिंदु पर अनुसंधान कर रही है. इस मामले में शक की सूई दोस्तों पर जा रही है. वहीं, थानेदार अालोक कुमार ने बताया कि मृतक के चाचा ने अज्ञात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कराया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन