पटना : एडीजी पहुंचे कोतवाली कानून और व्यवस्था का लिया हाल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Jun 2019 9:05 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : सूबे में बढ़ते अपराध के बीच अब बड़े पुलिस पदाधिकारियों का दौरा तेज हो गया है. डीजी जहां पूरे प्रदेश के थानों पर धमक रहे हैं वहीं मंगलवार की शाम एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमित कुमार पटना के कोतवाली थाना पहुंचे. वह डीएसपी लॉ एंड आर्डर के पुलिस सब डिवीजन के तहत आने […]
विज्ञापन
पटना : सूबे में बढ़ते अपराध के बीच अब बड़े पुलिस पदाधिकारियों का दौरा तेज हो गया है. डीजी जहां पूरे प्रदेश के थानों पर धमक रहे हैं वहीं मंगलवार की शाम एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमित कुमार पटना के कोतवाली थाना पहुंचे. वह डीएसपी लॉ एंड आर्डर के पुलिस सब डिवीजन के तहत आने वाले सभी थानों की स्थिति को जानने में जुटे हैं.
इस पुलिस सब डिवीजन के तहत कोतवाली, बुद्धा कॉलोनी, पाटलिपुत्रा, दीघा और राजीव नगर का थाना आता है. अब एक-एक कर इन थानों में दर्ज केस, पेंडिंग केसों के स्थिति के साथ ही हाल के दिनों में हुए आपराधिक वारदातों की समीक्षा किया. दरअसल बिहार में बढ़ते क्राइम को हर हाल में रोकने के लिए सीएम नीतीश कुमार ने सख्त आदेश दिया था.
जिसके बाद से ही बिहार पुलिस मुख्यालय में तैनात सीनियर पुलिस पदाधिकारियों के बीच खलबली मची हुई है. वहीं, डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने भी स्पष्ट कर दिया था कि समय-समय पर उनके डीजी टीम में शामिल पुलिसअधिकारी अचानक से कभी भी और किसी भी थाना में पहुंच सकते हैं. जहां भी जिस पुलिस अधिकारी और पदाधिकारी की लापरवाही सामने आयेगी. उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




