पटना : 12 कोचिंग संस्थानों को बंद करने का आदेश
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : बिना सुरक्षा व जरूरी सुविधाओं के अभाव में शहर के विभिन्न हिस्सों में संचालित 12 कोचिंग संस्थानों को बंद करने के आदेश पटना सदर एसडीओ ने दिया है. जिन कोचिंगों को बंद करने का आदेश दिया गया है, उनमें राजेंद्र नगर स्थित प्रीमियर क्लासेज, फुलवारीशरीफ स्थित गेन आर्जिन क्लासेज, बोरिंग रोड स्थित मां […]
विज्ञापन
पटना : बिना सुरक्षा व जरूरी सुविधाओं के अभाव में शहर के विभिन्न हिस्सों में संचालित 12 कोचिंग संस्थानों को बंद करने के आदेश पटना सदर एसडीओ ने दिया है. जिन कोचिंगों को बंद करने का आदेश दिया गया है, उनमें राजेंद्र नगर स्थित प्रीमियर क्लासेज, फुलवारीशरीफ स्थित गेन आर्जिन क्लासेज, बोरिंग रोड स्थित मां भगवती कॉम्प्लेक्स में संचालित जेनिथ कॉमर्स क्लाॅसेज और एस समृद्धि क्लाॅसेज आदि शामिल हैं.
इन कोचिंगों ने रजिस्ट्रेशन तक नहीं कराया था. इसके अलावा यहां फायर सेफ्टी व दूसरी जरूरी सुविधाएं भी मौजूद नहीं थी. बंद कराये गये कोचिंग में छह पटना सदर और छह पटना सिटी अनुमंडल क्षेत्र की है. पटना सदर एसडीओ कुमारी अनुपम सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर यह कार्रवाई की जा रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










