पटना सिटी : मंगल तालाब से मिला शव
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना सिटी : चौक थाना क्षेत्र के मंगल तालाब से पुलिस ने रविवार की सुबह मालसलामी निवासी मोबाइल दुकानदार 25 वर्षीय राहुल का शव बरामद किया. वह दुकान से पांच जून की रात से निकला था. इसके बाद से घर वापस नहीं गया था. इस बीच उसकी लाश मिलने से सनसनी फैल गयी. शव को […]
विज्ञापन
पटना सिटी : चौक थाना क्षेत्र के मंगल तालाब से पुलिस ने रविवार की सुबह मालसलामी निवासी मोबाइल दुकानदार 25 वर्षीय राहुल का शव बरामद किया. वह दुकान से पांच जून की रात से निकला था. इसके बाद से घर वापस नहीं गया था. इस बीच उसकी लाश मिलने से सनसनी फैल गयी. शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
रविवार की सुबह छह बजे चौक थाने की पुलिस ने स्थानीय लोगों की सूचना पर शव को तालाब से बाहर निकाला. उस वक्त शव की पहचान नहीं हो सकी थी. इस बीच मालसलामी से एक युवक से गुम होने की सूचना पर पुलिस ने परिवार वालों को जानकारी दी.
इसके बाद शव की पहचान मालसलामी थाना क्षेत्र के नखास पिंड निवासी मिथिलेश प्रसाद के पुत्र राहुल के रूप में हुई. मालसलामी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि राहुल के लापता होने का मामला सात जून को दर्ज हुआ था. उनकी दुकान अशोक मोबाइल स्टोर मथनी तल में है. पांच जून को राहुल अपने छोटे भाई रवि के साथ सुबह आठ बजे दुकान पर गया था. रात में दुकान बंद कर रवि घर लौट आया, जबकि राहुल घर नहीं पहुंचा. परिवार के लोग परेशान थे. इस बीच छह जून की सुबह छह बजे राहुल ने मोबाइल पर कॉल कर बताया कि अभी वह मंगल तालाब में है.
इसी दिन फिर 11 बजे उसने कॉल कर बताया कि मोकामा में है.
इसके बाद से उसका मोबाइल बंद हो गया. पुलिस ने बताया कि राहुल के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं थे. मुंह से खून निकला हुआ था. इस स्थिति में संभावना है कि मौत की वजह डूबना है, लेकिन उसके डूबने के पीछे किसी दुर्घटना या हत्या की आशंका को भी नकारा नहीं जा सकता. राहुल के मौत की घटना से पूरा परिवार शक ते में है तथा कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है. पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










