पटना :आज पीएमसीएच व आइजीआइएमएस का ओपीडी बंद रहेगा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : ईद को लेकर शहर के पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल व इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान अस्पताल की ओपीडी बंद रहेगा. हालांकि इमरजेंसी सेवा चालू रहेगी. जानकारी देते हुए आइजीआइएमएस के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ मनीष मंडल ने कहा कि ईद को देखते हुए डॉक्टरों की छुट्टी रहेगी और ओपीडी सेवा बंद करने का आदेश जारी […]
विज्ञापन
पटना : ईद को लेकर शहर के पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल व इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान अस्पताल की ओपीडी बंद रहेगा. हालांकि इमरजेंसी सेवा चालू रहेगी. जानकारी देते हुए आइजीआइएमएस के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ मनीष मंडल ने कहा कि ईद को देखते हुए डॉक्टरों की छुट्टी रहेगी और ओपीडी सेवा बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया है. अगर किसी किसी मरीज की हालत गंभीर होती है तो वह इमरजेंसी वार्ड में दिखा सकते हैं.
आइजीआइएमएस में महिलाओं के लिए खुला अलग रजिस्ट्रेशन काउंटर: इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में इलाज कराने आ रही महिला मरीजों के लिए अच्छी खबर है. क्योंकि अब उनको भीड़ से निजात दिलाने के लिए अलग से रजिस्ट्रेशन काउंटर खोल दिये गये हैं. मंगलवार से सभी चार रजिस्ट्रेशन काउंटर चालू कर दिये गये हैं. ये सभी काउंटर नये धर्मशाला के पास है. काउंटर पर रजिस्ट्रेशन के साथ ही महिलाओं की पैथोलॉजी रिपोर्ट, एडमिशन व डिस्चार्ज रिपोर्ट भी मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










