ePaper

बोले राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह -महागठबंधन में आ जाएं नीतीश कुमार

Updated at : 04 Jun 2019 7:10 AM (IST)
विज्ञापन
बोले राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह -महागठबंधन में आ जाएं नीतीश कुमार

पटना : राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बड़ा ऑफर दिया है. उन्होंने कहा है कि हालात अब ऐसे बन गये हैं कि सबको एकजुट होना होगा. नीतीश कुमार को भी वापस महागठबंधन में आ जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर भाजपा को भगाना है, तो सभी गैर […]

विज्ञापन
पटना : राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बड़ा ऑफर दिया है. उन्होंने कहा है कि हालात अब ऐसे बन गये हैं कि सबको एकजुट होना होगा. नीतीश कुमार को भी वापस महागठबंधन में आ जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर भाजपा को भगाना है, तो सभी गैर भाजपा दलों एक साथ आना होगा.
उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति में कोई दोस्त या दुश्मन नहीं होता है. राजद नेता ने कहा कि तेजस्वी प्रसाद यादव ने स्टाम्प पेपर पर लिखा है कि नीतीश कुमार नहीं आ सकते. ये सब कहने की बात नहीं है. अब एकजुटता जरूरी है. उन्होंने कहा कि महागठबंधन में सीटों का बंटवारा और उम्मीदवारों का चयन ठीक नहीं रहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन