अगर रामानंद सागर बनाते रामायण फिल्म, तो ऐसे दिखाई देते राम-सीता, AI तस्वीरें वायरल

Updated at : 04 Apr 2026 11:00 PM (IST)
विज्ञापन
Ramayana Movie ranbir kapoor sai pallavi ramayan ai photos viral fans reaction

AI जेनरेटेड रामायण मूवी की तस्वीरें

Ramayana Movie: रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म रामायण का टीजर आते ही सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं हैं. एआई से बनी कई सारी इमेज भी वायरल हो रही हैं. ऐसी तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें रणबीर कपूर को रामानंद सागर वाले अंदाज में दिखाया गया है. देखिए कैसे लग रहे रणबीर और साइ पल्लवी…

विज्ञापन

Ramayana Movie: भारतीय सिनेमा में जब भी रामायण की बात होती है, तो लोगों की भावनाएं अपने आप जुड़ जाती हैं. ऐसे में जब बड़े स्टार्स और नई टेक्नोलॉजी के साथ इस महाकाव्य को फिर से बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी होती है, तो चर्चा होना तय है. इन दिनों रामायण का टीजर रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर हलचल मची हुई है. डायरेक्टर नितेश तिवारी की इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आ रहे हैं, जबकि साइ पल्लवी माता सीता का रोल निभा रही हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ एआई जनरेटेड तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं, जो लोगों का ध्यान खींच रही हैं.

तीन अलग-अलग सीन की तस्वीरें वायरल

दरअसल, एक इंस्टाग्राम यूजर ने ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें कल्पना की गई है कि अगर रामानंद सागर की मशहूर टीवी सीरियल रामायण में रणबीर कपूर और साई पल्लवी होते, तो वो कैसे दिखते. इन तस्वीरों में दोनों सितारे कभी महल में, कभी स्वयंवर के सीन में, तो कभी वनवास के लुक में नजर आ रहे हैं. एक तस्वीर में उनके साथ रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में भी दिखाई दे रहे हैं. इन वायरल तस्वीरों को देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं और अपनी-अपनी राय दे रहे हैं. कुछ लोगों को ये कॉन्सेप्ट काफी दिलचस्प लग रहा है, तो कुछ लोग पुराने दौर की रामायण से तुलना करते नजर आ रहे हैं.

फिल्म स्टारकास्ट की डिलेटल्स

फिल्म की बात करें तो इसे दो हिस्सों में रिलीज किया जाएगा. पहला पार्ट 2026 की दिवाली पर और दूसरा पार्ट 2027 की दिवाली पर सिनेमाघरों में आएगा. इस मेगा बजट फिल्म में सन्नी देओल, विवेक ऑबरॉय, काजोल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह और लारा दत्ता जैसे कई बड़े सितारे भी नजर आने वाले हैं.

यह भी पढे़ं: ‘टीवी के लक्ष्मण’ को पसंद नहीं आए ‘राम’, रणबीर के रामायण पर क्या बोले सुनील लहरी?

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola