नीतीश सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार आज, भाजपा से कोई नहीं बनेगा मंत्री, जानें किन नामों की है चर्चा

पटना : नीतीश सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार रविवार को होने जा रहा है. दिन के 11.30 बजे राजभवन में एक सादे समारोह में करीब आधे दर्जन मंत्रियों को शपथ दिलायी जायेगी. संभावित मंत्रियों में श्याम रजक और नरेंद्र नारायण यादव के भी नाम हैं. इनके अलावा कांग्रेस से जदयू में शामिल हुए अशोक चौधरी, […]
पटना : नीतीश सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार रविवार को होने जा रहा है. दिन के 11.30 बजे राजभवन में एक सादे समारोह में करीब आधे दर्जन मंत्रियों को शपथ दिलायी जायेगी. संभावित मंत्रियों में श्याम रजक और नरेंद्र नारायण यादव के भी नाम हैं. इनके अलावा कांग्रेस से जदयू में शामिल हुए अशोक चौधरी, जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार, सीतामढ़ी के बाजपट्टी की विधायक रंजू गीता और हाल ही में विधान परिषद के लिए निर्वाचित संजय झा, लक्ष्मेश्वर राय, बीमा भारती, रामसेवक सिंह के नाम की भी चर्चा है.
श्याम रजक और नरेंद्र नारायण यादव को 2015 की महागठबंधन सरकार में मंत्री नहीं बनाया गया था. करीब चार साल बाद उन्हें दोबारा मंत्री बनाया जायेगा. सूत्रों के मुताबिक कुछ मंत्रियों के विभाग भी बदले जाने की संभावना है. कैबिनेट में फिलहाल जल संसाधन, पशु संसाधन, उद्योग समेत कई मंत्री पद खाली हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




