तेजस्वी यादव से इस्तीफा मांगनेवाले गायघाट के राजद विधायक महेश्वर यादव पर गिरेगी गाज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jun 2019 2:51 AM
पटना : विधानसभा में राजद विधायक दल के नेता तेजस्वी यादव से इस्तीफा मांगनेवाले गायघाट के राजद विधायक महेश्वर यादव पर कार्रवाई तय है. पार्टी उन सभी प्रक्रिया को पूरा करने में जुटी है जो संविधान के तहत है. विधानसभा में पार्टी के सचेतक ललित यादव ने कहा है कि वे लगातार पार्टी विरोधी काम […]
पटना : विधानसभा में राजद विधायक दल के नेता तेजस्वी यादव से इस्तीफा मांगनेवाले गायघाट के राजद विधायक महेश्वर यादव पर कार्रवाई तय है. पार्टी उन सभी प्रक्रिया को पूरा करने में जुटी है जो संविधान के तहत है. विधानसभा में पार्टी के सचेतक ललित यादव ने कहा है कि वे लगातार पार्टी विरोधी काम कर रहे हैं, उन पर कार्रवाई तय है. लोकसभा चुनाव में राजद सहित महागठबंधन की हुई करारी हार के बाद महेश्वर यादव ने नैतिकता के आधार पर नेता प्रतिपक्ष से इस्तीफे की मांग की थी.
हार की समीक्षा के लिए राजद ने 28 व 29 मई को समीक्षा बैठक बुलाई थी. बैठक में विधानमंडल दल ने तेजस्वी यादव में पूरी आस्था जतायी . इसी बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर महेश्वर यादव पर कार्रवाई की मांग की गयी थी. उसी समय से यह तय हो गया था कि महेश्वर यादव पर कार्रवाई तय है. इस संबंध में राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने कहा कि उनपर कार्रवाई की प्रक्रिया अपनायी जा रही है. पार्टी के सचेतक को इसके लिए कहा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










