मोदी दुनिया के बेस्ट प्राइम मिनिस्टर : पासवान

Updated at : 01 Jun 2019 3:55 AM (IST)
विज्ञापन
मोदी दुनिया के बेस्ट प्राइम मिनिस्टर : पासवान

पटना : उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान ने कहा है कि नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे बेस्ट प्राइम मिनिस्टर हैं. वह शुक्रवार को मंत्रालय का एक बार फिर कार्यभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे. प्रधानमंत्री की तारीफ में उन्होंने कहा कि विश्व का कोई भी देश […]

विज्ञापन

पटना : उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान ने कहा है कि नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे बेस्ट प्राइम मिनिस्टर हैं. वह शुक्रवार को मंत्रालय का एक बार फिर कार्यभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे. प्रधानमंत्री की तारीफ में उन्होंने कहा कि विश्व का कोई भी देश कितनी भी तरक्की कर चुका हो.

कितने ही संसाधन हो, लेकिन वहां का प्रधानमंत्री मोदी से मुकाबला नहीं कर सकता. मोदी सरकार में आने वाले पांच साल में भारत नंबर वन देश बनेगा. चुनावी भविष्यवाणी को लेकर लोजपा सुप्रीमो ने कहा कि उन्होंने पहले ही कह दिया था कि 2019 में पीएम की कुर्सी नहीं खाली है.
बेवजह भागदौड़ कर रहे एनडीए विरोधी दल को कहा था कि भागदौड़ करनी है, तो नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी के लिए भागदौड़ करें. हमारी सलाह नहीं मानी और आज नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी भी नहीं मिली. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2014 में मोदी के नाम पर वोट मिला था. 2019 में मोदी के नाम और काम को वोट मिला है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन