आज दिल्ली में जदयू संसदीय दल की बैठक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी लेंगे भाग

पटना : जदयू संसदीय दल की बुधवार को दिल्ली में होने वाली बैठक में मुख्यमंत्री सह पार्टी के अध्यक्ष नीतीश कुमार भी शामिल होंगे. शाम पांच बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कामराज रोड स्थित आवास पर आयोजित राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में बिहार में लोकसभा चुनाव की समीक्षा होगी. 30 मई को नरेंद्र मोदी की […]
पटना : जदयू संसदीय दल की बुधवार को दिल्ली में होने वाली बैठक में मुख्यमंत्री सह पार्टी के अध्यक्ष नीतीश कुमार भी शामिल होंगे. शाम पांच बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कामराज रोड स्थित आवास पर आयोजित राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में बिहार में लोकसभा चुनाव की समीक्षा होगी. 30 मई को नरेंद्र मोदी की अगुआई में बन रही नयी सरकार में शामिल होने के बारे में भी औपचारिक तौर पर फैसला लिया जायेगा. साथ ही अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में जदयू को मिली जीत की भी समीक्षा की जायेगी. पार्टी बिहार की जीत की तरह ही अरुणाचल प्रदेश की जीत को देख रही है, जहां 60 सदस्यीय विधानसभा में जदयू के आठ विधायक जीते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










