21 ट्रेनें रद्द, 66 ट्रेनों का बदला रूट, कल से दानापुर स्टेशन पर होगा आरआरआइ का काम
Updated at : 27 May 2019 4:15 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : दानापुर रेल मंडल के दानापुर स्टेशन पर 28 मई यानी मंगलवार से रूट रिले इंटरलॉकिंग का कार्य किया जायेगा. यह 19 जून तक चलेगा. इस दौरान पटना-पं दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन रेलखंड की छह एक्सप्रेस व 15 पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी. साथ ही 15 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट, 66 ट्रेनों के मार्ग में बदलाव, […]
विज्ञापन
पटना : दानापुर रेल मंडल के दानापुर स्टेशन पर 28 मई यानी मंगलवार से रूट रिले इंटरलॉकिंग का कार्य किया जायेगा. यह 19 जून तक चलेगा. इस दौरान पटना-पं दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन रेलखंड की छह एक्सप्रेस व 15 पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी.
साथ ही 15 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट, 66 ट्रेनों के मार्ग में बदलाव, 13 ट्रेनों को रिशेड्यूल और आठ ट्रेनों को नियंत्रित कर चलाया जायेगा. हालांकि, पटना राजधानी, संपूर्णक्रांति, श्रमजीवी, मगध, विक्रमशिला, जय नगर/भागलपुर गरीब रथ, सिकंदराबाद, संघमित्रा एक्सप्रेस आदि ट्रेनों का परिचालन आरआरआइ कार्य से बाधित नहीं होगा.
रद्द की गयीं एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनें
13236/35 दानापुर-साहिबगंज-दानापुर, 13234/33 दानापुर-राजगीर-दानापुर, 22351/52 पाटलिपुत्र-यशवंतपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, 22355/56 पाटलिपुत्र-चंडीगढ़-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, 13133/34 सियालदह-वाराणसी-सियालदह एक्सप्रेस, 13119/30 सियालदह-आनंद विहार टर्मिनल-सियालदह एक्सप्रेस, 13249/50 पटना-भभुआ रोड-पटना एक्सप्रेस, 13131/32 कोलकाता-पटना-कोलकाता एक्सप्रेस, 53211/12 पटना-सासाराम-पटना सवारी, 53231/32 तिलैया-दानापुर-तिलैया सवारी, 3225/63240/63263 पटना-बक्सर-डीडीयू मेमू, 63232/63229/63230 पटना-बक्सर मेमू, 63233/34 बक्सर-डीडीयू-पटना मेमू, 63231 पटना-बक्सर, 63264 डीडीयू-पटना मेमू, 53623/53626, 53630/53629, 53631/53632 किउल-गया सवारी
बदले मार्ग से चलेंगी ये ट्रेनें
12333/34 हावड़ा-इलाहाबाद सिटी-हावड़ा विभूति एक्सप्रेस, 12331/32 हावड़ा-जम्मूतवी-हावड़ा एक्सप्रेस, 12317/18 कोलकाता-अमृतसर-कोलकाता एक्सप्रेस, 12325/26 कोलकाता-नांगलडाम-कोलकाता एक्सप्रेस, 12273/74 हावड़ा-नयी दिल्ली-हावड़ा एक्सप्रेस, 11105/06 कोलकाता-झांसी-कोलाकाता एक्सप्रेस, 13007/08 हावड़ा-श्रीगंगानगर-हावड़ा एक्सप्रेस, 12369/70 हावड़ा-हरिद्वार-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस, 12327/28 हावड़ा-देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस, 12315/16 कोलकाता-उदयपुर सिटी-कोलकाता अनन्या एक्सप्रेस, 12361/62 आसनसोल-मुंबई-आसनसोल एक्सप्रेस, 12423/24 डिब्रूगढ़-नयी दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस, 20501/02 अगरतल्ला-आनंद विहार-अगरतल्ला एक्सप्रेस, 22948/47 भागलपुर-सूरत-भागलपुर एक्सप्रेस, 15564/63 जयनगर-उधना-जयनगर अंत्योदय एक्सप्रेस, 15547 जयनगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल अंत्योदय एक्सप्रेस, 82355/56 पटना-मुंबई-पटना सुविधा एक्सप्रेस, 12303/04 हावड़ा-नयी दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस, 12505/06 गुवाहाटी-आनंद विहार-गुवाहाटी एक्सप्रेस, 12487/88 जोगबनी-आनंद विहार-जोगबनी एक्सप्रेस, 12520/19 कामाख्या-लोकमान्य तिलक-कामाख्या एसी एक्सप्रेस, 14019/20 अगरतला-आनंद विहार-अगरतल्ला सुंदरी एक्सप्रेस, 12501/02 गुवाहाटी-नयी दिल्ली-गुवाहाटी पूर्वोत्तर संपर्कक्रांति एक्सप्रेस, 15601/02 सिलचर-नयी दिल्ली-सिलचर पूर्वोत्तर संपर्कक्रांति एक्सप्रेस, 14055/56 डिब्रूगढ़-दिल्ली-डिब्रूगढ़ ब्रह्मपुत्र मेल, 15648/47 गुवाहाटी-मुंबई-गुवाहाटी एक्सप्रेस, 13423/24 भागलपुर-अजमेर-भागलपुर एक्सप्रेस, 13429/30 मालदा-नयी दिल्ली-मालदा एक्सप्रेस, 12335/36 भागलपुर-मुंबई एक्सप्रेस आदि ट्रेनें हैं.
गंदगी से यात्रियों का सफर हुआ दुश्वार
रेलवे के सफाई के दावों पर ट्रेन, ट्रैक व स्टेशन तक फैली गंदगी, उसकी साख पर बट्टा लगा रही है. स्थिति यह है कि कई थ्रू लेन की गाड़ियां अगर पटना जंक्शन से पास करती हैं और यात्री उसमें बैठते हैं, तो नाक बंद कर अंदर प्रवेश करना उनकी मजबूरी हो जाती है.
चलती ट्रेन में यात्रियों की परेशानी दूर करने के लिए रेलवे ने ट्रेन कैप्टनों की तैनाती की थी, लेकिन अब वह भी बेबस साबित हो रहे हैं. समस्या जस-की-तस है और कैप्टन साहब यात्रियों को ढूंढे नहीं मिल रहे हैं. कई ट्रेनों में यात्री गंदगी, बिजली और कम एसी की कूलिंग समस्या से परेशान हो रहे हैं.
ट्रेन के कोच से लेकर शौचालय तक गंदगी : पटना से भभुआ तक जाने वाली पटना भभुआ इंटरसिटी में काफी गंदगी देखने को मिली. जर्जर हो चुकी रैक से सफर करने वाले यात्रियों ने कहा कि ट्रेन के सीट के नीचे काफी गंदगी थी. शौचालय को भी साफ नहीं किया गया था. इतना ही नहीं पानी भरने के कारण बेसिन भी जाम हो गये थे. ट्रेन से सफर करने वाले यात्री नाक बंद कर वहां से गुजर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




