24 घंटे में पांच डिग्री बढ़ा तापमान
Updated at : 27 May 2019 4:14 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : करीब एक हफ्ते तक मौसम गर्म ही बना रहेगा. हालांकि, इन दिनों सामान्य से तेज हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान है. रविवार को शहर का उच्चतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर जा टिका. न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री रहा. फिलहाल रविवार का उच्चतम तापमान 5 डिग्री अधिक रहा. तापमान की यह दशा सामान्य […]
विज्ञापन
पटना : करीब एक हफ्ते तक मौसम गर्म ही बना रहेगा. हालांकि, इन दिनों सामान्य से तेज हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान है. रविवार को शहर का उच्चतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर जा टिका. न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री रहा. फिलहाल रविवार का उच्चतम तापमान 5 डिग्री अधिक रहा. तापमान की यह दशा सामान्य से पांच डिग्री अधिक दर्ज की गयी. शनिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा था.
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के चलते आया है. रविवार को राजधानी में हल्की लू भी चली. इसके चलते दाेपहर में सड़काें पर कुछ समय के लिए सन्नाटा सा पसरा रहा. फिलहाल मौसम अगले कुछ दिन और गर्म रहेगा.
पटना में रविवार की सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी की मात्रता 70 फीसदी और शाम साढ़े पांच बजे घटकर केवल 17 फीसदी ही रह गयी.
जून के प्रथम हफ्ते में दस्तक दे सकता है माॅनसून : जून के प्रथम सप्ताह में माॅनसून उत्तरी गंगा के मैदान में दस्तक दे सकता है. हालांकि, इस संदर्भ में अभी आधिकारिक तौर पर मौसम विज्ञानी कहने से बच रहे हैं. आइएमडी, पटना की अाधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार 29 से 30 मई के बीच माॅनसून बंगाल की खाड़ी व अंडमान में दस्तक दे सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




