एनडीए के पक्ष में चुनाव परिणाम आने और भारी जीत के लिए किया गया हवन-पूजन

पटना : लोकसभा चुनाव का परिणाम पक्ष में आने और भारी जीत को लेकर एनडीए की ओर से प्रार्थना बुधवार को की गयी है. साथ ही पूजा-पाठ के साथ हवन-पूजन भी की गयी. जानकारी के मुताबिक, एनडीए की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूजा-पाठ और हवन-पूजन किया गया है. पटना के विद्यापति मार्ग […]
पटना : लोकसभा चुनाव का परिणाम पक्ष में आने और भारी जीत को लेकर एनडीए की ओर से प्रार्थना बुधवार को की गयी है. साथ ही पूजा-पाठ के साथ हवन-पूजन भी की गयी.
जानकारी के मुताबिक, एनडीए की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूजा-पाठ और हवन-पूजन किया गया है. पटना के विद्यापति मार्ग में आयोजित हवन कार्यक्रम में एनडीए की भारी जीत के लिए प्रार्थना की गयी. विद्यापति मार्ग पर स्थित पशुपति वेद विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एलजेपी के कार्यकर्ता उत्साह से जुटे रहे. एलजेपी बिहार में छह सीटों पर चुनाव लड़ रही है. इनमें हाजीपुर, जमुई, नवादा, समस्तीपुर, वैशाली और खगड़िया की सीटें शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




