जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा- विशेष दर्जा, धारा 370 और 35ए पर जदयू पुराने रुख पर कायम
Updated at : 22 May 2019 4:13 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा सहित जम्मू एवं कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 और इस राज्य की विधानसभा को विशेष शक्तियां देने वाले अनुच्छेट 35ए को नहीं हटाने के पुराने रुख पर पार्टी कायम है. मंगलवार […]
विज्ञापन
पटना : जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा सहित जम्मू एवं कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 और इस राज्य की विधानसभा को विशेष शक्तियां देने वाले अनुच्छेट 35ए को नहीं हटाने के पुराने रुख पर पार्टी कायम है. मंगलवार को उन्होंने कहा कि विशेष राज्य के दर्जे को बिहार के विकास के लिए पार्टी आवश्यक मानती है.
साथ ही केंद्र की अगली सरकार से इस मांग को पूरा होने की उम्मीद रखती है. सिंह ने कहा कि बिहार के विकास के लिए विशेष राज्य का दर्जा जरूरी है. यह पुरानी मांग है. इसे सभी दलों का व्यापक समर्थन प्राप्त है. विशेष राज्य का दर्जा मिलने तक यह मांग जारी रहेगी. इधर, यह माना जा रहा है कि यदि केंद्र में अगली सरकार एनडीए की बनी तो घटक दलों के लिए कॉमन मिनिमम प्रोग्राम तय होगा.
ऐसे में जदयू अपनी तरफ से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग मजबूती से रख सकता है और इस मांग को मंजूरी मिलने की संभावना है. मालूम हो िक मंगलवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा आयोजित भोज में जदयू सहित एनडीए के घटक दलों के नेता जुटे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




