बिहार विधानसभा की दो सीटों पर नामांकन आज से
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : बिहार विधानसभा की दो सीटों के चुनाव के लिए मंगलवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. ये दोनों सीटें भाजपा के विधान पार्षद डाॅ सूरजनंदन प्रसाद और राजद के सैयद खुर्शीद मोहम्मद मोहसिन के निधन से रिक्त हुई हैं. इन दोनों सीटों पर नामांकन की अंतिम तिथि 28 मई तक निर्धारित की […]
विज्ञापन
पटना : बिहार विधानसभा की दो सीटों के चुनाव के लिए मंगलवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. ये दोनों सीटें भाजपा के विधान पार्षद डाॅ सूरजनंदन प्रसाद और राजद के सैयद खुर्शीद मोहम्मद मोहसिन के निधन से रिक्त हुई हैं. इन दोनों सीटों पर नामांकन की अंतिम तिथि 28 मई तक निर्धारित की गयी.
नामांकन पत्रों की जांच 29 मई को, जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि 31 मई है. आवश्यक हुआ तो सात जून को सुबह नौ बजे से दोपहर चार बजे तक मतदान कराया जायेगा.
मतगणना सात जून को पांच बजे के बाद होगी. डाॅ सुरजनंदन प्रसाद का निधन 30 दिसंबर, 2018 को हो गया था. इनका कार्यकाल छह मई, 2020 तक है. इसी तरह से सैयद खुर्शीद मोहम्मद मोहसिन का निधन 12 जनवरी, 2019 को हो गया. इनका कार्यकाल छह मई, 2024 तक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










