बिहार में यूपीए का खाता नहीं खुलेगा : मोदी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 May 2019 5:50 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में बिहार में एनडीए को वॉकओवर मिला हुआ है. क्योंकि एनडीए और यूपीए (महागठबंधन) के वोट में 20 प्रतिशत से ज्यादा का फासला है. इस बार महागठबंधन का बिहार में खाता भी नहीं खुल पायेगा. 2009 में जदयू और 2014 में लोजपा […]
विज्ञापन
पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में बिहार में एनडीए को वॉकओवर मिला हुआ है. क्योंकि एनडीए और यूपीए (महागठबंधन) के वोट में 20 प्रतिशत से ज्यादा का फासला है. इस बार महागठबंधन का बिहार में खाता भी नहीं खुल पायेगा. 2009 में जदयू और 2014 में लोजपा के साथ चुनाव लड़ने वाले एनडीए को बिहार में यूपीए से करीब 11 प्रतिशत से ज्यादा मत मिले थे. इस बार जदयू और लोजपा के साथ आने से यह अंतर 20 प्रतिशत से ज्यादा का है.
2009 के लोकसभा चुनाव में भाजपा जदयू के साथ चुनाव लड़ी थी, तो 38 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए थे और 32 सीटों पर जीत मिली थी. तब राजद-लोजपा साथ थे और उन्हें 26 प्रतिशत मत और मात्र चार सीटों पर जीत मिली थीं. एनडीए को यूपीए से 11 प्रतिशत से अधिक की बढ़त थी. उन्होंने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा-लोजपा साथ चुनाव लड़ी थी और एनडीए का वोट प्रतिशत 39.41 था तथा 31 सीटों पर जीत मिली थी. जबकि यूपीए को मात्र 29 प्रतिशत वोट मिला था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




