सातवें चरण में 157 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं

Updated at : 17 May 2019 5:40 AM (IST)
विज्ञापन
सातवें चरण में 157 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं

पटना : राज्य में 19 मई को होने वाला लोकसभा चुनाव का सातवां चरण कई मायनों में अन्य छह चरणों से अलग है. सातवें चरण में सबसे अधिक 157 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, लेकिन इन पर चलने वाले आपराधिक मामलों की संख्या 24 फीसदी है, जो अन्य चरणों के मुकाबले कम है. वहीं इस […]

विज्ञापन

पटना : राज्य में 19 मई को होने वाला लोकसभा चुनाव का सातवां चरण कई मायनों में अन्य छह चरणों से अलग है. सातवें चरण में सबसे अधिक 157 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, लेकिन इन पर चलने वाले आपराधिक मामलों की संख्या 24 फीसदी है, जो अन्य चरणों के मुकाबले कम है. वहीं इस चरण में सबसे अधिक 20 महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ रही हैं. साथ ही 57 उम्मीदवार करोड़पति हैं.

सातवें चरण के अंतर्गत पाटलिपुत्र, पटना साहिब, आरा, बक्सर, नालंदा, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र में कुल प्रत्याशियों की संख्या 157 है. इन सभी की किस्मत का फैसला आठ लोकसभा क्षेत्रों के कुल 1 करोड़ 52 लाख 52 हजार 608 मतदाता करेंगे. वहीं, पहले चरण में 44, दूसरे में 68, तीसरे में 82, चौथे में 66, पांचवें में 82 और छठे चरण में 127 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे.
चरणवार मामलों का प्रतिशत
पहले चरण में प्रत्याशियों पर चलने वाले आपराधिक मामले 33% थे. वहीं, दूसरे चरण में यह 31%, तीसरे में 35%, चौथे में 36, पांचवें में 26 और छठे में 24% आपराधिक मामले सामने आये हैं. ऐसे में सातवें चरण में प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले 24% हैं, जो अन्य चरणों के मुकाबले कम हैं.
करोड़पति प्रत्याशियों में बढ़ोतरी : पहले चरण में 15 प्रत्याशी करोड़पति थे. दूसरे में 21, तीसरे में 28, चौथे में 13, पांचवें में 24, छठे में 44 और सातवें में 57 प्रत्याशी करोड़पति हैं. ऐसे में सातवें चरण में करोड़पति प्रत्याशियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन