ePaper

लालू का ट्वीट, कहा- दूसरों को महामिलावटी बोल रहे है महागिरावटी

Updated at : 16 May 2019 3:37 PM (IST)
विज्ञापन
लालू का ट्वीट, कहा- दूसरों को महामिलावटी बोल रहे है महागिरावटी

पटना : चारा घोटाले में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजद सुप्रीमो लालूप्रसाद यादव ने ट्वीट कर तंज कसते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. लालू यादव ने ट्वीट में लिखा है, महागिरावटी दूसरों को महामिलावटी बोल रहे हैं. वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी गुरुवार को […]

विज्ञापन

पटना : चारा घोटाले में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजद सुप्रीमो लालूप्रसाद यादव ने ट्वीट कर तंज कसते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. लालू यादव ने ट्वीट में लिखा है, महागिरावटी दूसरों को महामिलावटी बोल रहे हैं.


वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी गुरुवार को ट्वीट में एनडीए नेताओं पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट में लिखा है, ‘लालू जी के लालन चुवान मैदान में शेर बनिके दहाड़ ताड़न. जवना से भय के मारे चूहा बिल्ली बनि के इ लोग बिल में समा गेइलबा. अइसे चूहा-बिलाइ में आपसी दुश्मनी रहेला लेकिन भय एइसन चीज बा कि दू विचारधारा के लोग एक साथ रहता लोग. सुशासनों फेल बा.’

इससे पहले बुधवार को भीराजदसुप्रीमो लालू यादव ने बिहारवासियों के नाम से एक संदेश लिखा था. जिसमें उन्होंने कहा था कि मेरे प्यारे बिहारवासियों. इस महत्वपूर्ण चुनाव में झूठ के विक्रेता, पाखंड के उस्ताद, वादों के ठग, दावों के बाज़ीगर द्वारा झूठ के फ़्री, अविश्सनीय और अविश्वासी दौर में बड़े-बड़े जुमले फेंके जा रहे हैं. सभी झूठ को लपेट कर इनको अपनी जोरदार वोट की चोट से करारा जवाब देना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन