ePaper

नमो को ‘नीच’ कहने वाली कांग्रेस शब्दकोश से चुन-चुन कर दे रही गालियां : सुशील मोदी

Updated at : 14 May 2019 4:58 PM (IST)
विज्ञापन
नमो को ‘नीच’ कहने वाली कांग्रेस शब्दकोश से चुन-चुन कर दे रही गालियां : सुशील मोदी

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री सह भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि 2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘नीच’ कह कर गाली देने पर राहुल गांधी ने दिखावे के लिए उन्हें 2 साल के लिए पार्टी से निलंबित किया […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री सह भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि 2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘नीच’ कह कर गाली देने पर राहुल गांधी ने दिखावे के लिए उन्हें 2 साल के लिए पार्टी से निलंबित किया था. श्री अय्यर ने एक पत्रिका में लिखा है कि ‘वे (नरेंद्र मोदी) जिस लायक थे, वैसा शब्दों का मैंने प्रयोग किया था.’ 2019 के लोकसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान के बाद हार तय देख कर बौखलाई कांग्रेस शब्दकोश से चुन-चुन कर नरेंद्र मोदी को गालियां दे रही हैं.

कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी के लिए ‘गंदी नाली का कीड़ा, भष्मासुर, बदतमीज, नालायक, झूठ का सौदागर, रावण, सांप-बिच्छु, गद्दाफी, हिटलर, मुसोलनी, जवानों के खून का दलाल, पागल कुत्ता, बंदर आदि गालियां देने के साथ ही उन्हें ‘बोटी-बोटी कर दूंगा’ की धमकी भी दे चुकी है. नेहरू-गांधी परिवार की सत्ता के एकाधिकार को चुनौती देने वाले गरीब परिवार में जन्मे नरेंद्र मोदी के लिए कांग्रेस जितनी भी गंदी गालियां हो सकती हैं अब तक सब का प्रयोग कर चुकी है.

सुशील मोदी ने कहा, राहुल गांधी एक ओर तो प्यार की राजनीति करने का दिखावा करते नहीं थकते हैं, दूसरी ओर प्रधानमंत्री को चोर कह कर नारा लगवाते और अपने सिपहसलारों से उन्हें चुन-चुन कर गालियां दिलवाते हैं. राहुल गांधी की मम्मी सोनिया गांधी के नरेंद्र मोदी को ‘मौत का सौदागर’ और मणिशंकर अय्यर द्वारा ‘नीच’ कह कर गाली देने का अंजाम कांग्रेस गुजरात में भुगत चुकी है. सत्ता के लिए बौखलाई कांग्रेस की एक-एक गाली का जवाब देश की जनता अपने वोट की ताकत से देकर 2019 के लोकसभा चुनाव में भी उसे धूल चटा देगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन