ePaper

सौदेबाजी के लिए कमजोर सरकार चाहता है विपक्ष : सुशील मोदी

Updated at : 13 May 2019 3:51 PM (IST)
विज्ञापन
सौदेबाजी के लिए कमजोर सरकार चाहता है विपक्ष : सुशील मोदी

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि तथाकथित राजद-कांग्रेस महागठबंधन त्रिशंकु लोकसभा और कमजोर सरकार चाहता है ताकि अपने व अपने परिवार के लिए सौदेबाजी कर सके और चार-छह महीने के बाद देश में फिर से चुनाव कराने की नौबत आ जाए. छठे चरण के चुनाव […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि तथाकथित राजद-कांग्रेस महागठबंधन त्रिशंकु लोकसभा और कमजोर सरकार चाहता है ताकि अपने व अपने परिवार के लिए सौदेबाजी कर सके और चार-छह महीने के बाद देश में फिर से चुनाव कराने की नौबत आ जाए. छठे चरण के चुनाव तक बिहार और देश में भाजपा अपने बलबूते बहुमत के आंकड़े को पार कर चुकी है. आखिरी चरण में बिहार की शेष 8 और पूरे देश की 59 सीटों को जीत कर राजग प्रचंड बहुमत की सरकार बना कर विपक्ष के मंसूबे पर पानी फेर देगा.

सुशील मोदी ने कहा, केंद्र में अल्पमत सरकार और कमजोर प्रधानमंत्री की चाह रखने वाले तेजस्वी यादव रेलवे टेंडर घोटाले में चार्जशीटेड और बेल पर हैं तो लालू प्रसाद चारा घोटाले के चार-चार मामले में सजायफ्ता होकर जेल में हैं. राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड मामले में बेल पर हैं और ममता बनर्जी चीटफंड घोटाले में आरोपित हैं. ये सभी किसी मधुकोड़ा और देवगौड़ा की तलाश में हैं, जिसे प्रधानमंत्री बना कर ये अपनी मनमर्जी कर सकें.

उपमुख्यमंत्री ने कहा, देश की जनता इनकी चाल को सफल नहीं होने देगी, क्योंकि देश चैधरी चरण सिंह, चंद्रशेखर, आईके गुजराल और एचडी देवगौड़ा के कार्यकाल को देख चुका है कि किस तरह कांग्रेस पहले समर्थन दे कर अल्पमत की सरकार बनवाती है और फिर चार-छह महीने बाद सरकार गिरा कर देश में अस्थिरता पैदा करती रही है.

सुशील मोदी ने कहा कि छह चरणों के मतदान में लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली मजबूत सरकार की शानदार वापसी सुनिश्चित कर दी है, इसलिए हताशा में डूबा विपक्ष हाय-तौब्बा मचा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन